बिलासपुर…बिलासपुर वासियों को स्मार्ट सिटी का तोहफा मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं का आत्म विशवास अप्रत्याशित रूप से चरम पर है। स्मार्ट सिटी योजना पर कांग्रेस के बयान पर एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसियों को काम धाम से मतलब नहीं है। कम से कम तौलकर बोलना तो सीख लें। क्योंकि अनाप शनाप बयानबाजी के कारण ही जनता ने कांग्रेसियों को सत्ता से बेदखल कर दिया है। भाजपा सरकार विकास कार्य कर रही है तो कम से कम अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं को तौल कर बात करनी चाहिए।
जिला कांग्रेस नेताओं और पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल के बयान पर एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनीष अग्रवाल ने सीजी वाल को बताया कि कांग्रेस को विकास कार्य करने का भरपूर मौका मिला….। लेकिन उन्होनें 70 सालों में केवल लूट खसोट का काम किया…। निकाय मंत्री को बिलासपुर वासियों ने विकास कार्य की जिम्मेदारी दी….तो कांग्रेसियों की हवा हवाई उड़ने लगी है। देश में हजारों शहर के बीच बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के लिए चुना जाना महत्वपूर्ण बात है। लेकिन कांग्रेसी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं रहे हैं। दरअसल यों का पेट दर्द शुरू हो गया है।
बिलासपुर विधायक निकाय मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर शहर को महानगर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उनके और सीएम के प्रयास से ही बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का तोहफा मिला है। मनीष ने बताया कि स्मार्ट सिटी का तोहफा बिलासपुर के विकास की परिकल्पना का एक महत्वपूर्ण और मजबूत कदम है। कांग्रेस नेताओं को दलगत भावना से ऊपर होकर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए काम करना चाहिेए। लेकिन कांग्रेसी ऐसा कुछ नहीं करेंगे। क्योंकि स्मार्ट सिटी का तोहफा मिलने के बाद पार्टी नेताओं का मुंह लटक गया है। क्योंकि बिलासपुर की जनता ने फिर से अमर अग्रवाल पर विश्वास जाहिर करने का फैसला कर लिया है। जाहिर सी बात है कि कांग्रेसियों का मुंह लटकेगा ही….।
मनीष ने बताया कि कांग्रेसी लोकतंत्र और विकास विरोधी हैं। कांग्रेसियों को केवल अपने हित से मतलब है। अगर ऐसा नहीं है तो स्मार्ट सिटी का तोहफा मिलने के बाद कांग्रेसियों का चेहरा क्यों उतर गया। लेकिन मैं उनकी पीड़ा को समझ सकता हूं…क्योंकि स्मार्ट सिटी का तोहफा मिलने के बाद कांग्रेसियों का जनाधार खिसक कर भाजपा की तरफ आ चुका है।
मनीष ने बताया कि सिर्फ नकारात्मक और विकास कार्यों का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की स्थिति बिल्ली के खंभे नोचने जैसी हो गयी है। कांग्रेसियों की हर तरफ आलोचना हो रही है। क्योंकि कांग्रेस नेताओं ने बिलासपुर की जनता को केवल दहशत में रखने का काम किया है। इस बात को बिलासपुर की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। कांग्रेसियो के बहकावे में बिलासपुर की जनता नही आने वाली है।
एल्डरमैन ने बताया कि बेहतर कल के लिए बिलासपुर में लगातार विकास कार्य हो रहे है। यह सच है कि विकास कार्यों के चलते जनता परेशान है। बावजूद इसके बिलासपुर की जनता बेहतर भविष्य के लिए मंत्री अमर अग्रवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने की घोषणा से जनता में भारी उत्साह है। शहरवासी अमर अग्रवाल के बिलासपुर विकास के विजन को भली भांति समझ चुकी है। जनता…अब कांग्रेसियो के बहकावे में नही आने वाली है।