जब गृहमंत्री ने कहा…ट्रस्ट की जमीन हथियाने वालों पर होगी कार्रवाई…दुष्कर्म पीड़ित को मिलेगा न्याय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता बिसाहू राम यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में  प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्गविजय सिंह ने हि्स्सा लिया। स्वर्गीय बीआर यादव के घर में विश्राम के बाद नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर स्थिति में रखा जाएगा। किसी भी रीयल स्टेट कारोबारी को मनमानी से ना केवल रोका जाएगा। बल्कि शासकीय या ट्रस्ट की जमीन पर बुरी नजर रखने वालों के खिलाफ उचित कदम भी उठाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           स्वर्गीय बीआर यादव के निवास पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से चर्चा की। संक्षिप्त चर्चा के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पिछली बैठक में कलेक्टर और पुलिस कप्तान को दो टूक निर्देश दिया गया था कि अपराधिक तत्वों की कारगुजारियों पर सख्ती से रोक लगायी जाए। अमन शांति के लिए उचित कदम उठाया जाए।

        जमीन माफियों का जिले में आतंक बढ़ गया है। एसबीआर ट्रस्ट की जमीन को रसूखदार बिल्डर ने कूटरचना कर हड़पने की साजिश की है। जानकर भी जिला प्रशासन हाथ हाथ रखकर बैठा है। सवाल के जवाब में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जानकारी मिलने और मामला सामने आने पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। किसी को भी नियम के खिलाफ ट्रस्ट की जमीन को हडपने नहीं दिया जाएगा। मामले में कलेक्टर से जानकारी मांगेगे।

                                  जमीन हथियाने के ही सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है कि किस पत्रकार की जमीन को रसूखदार ने कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं छोडा है। कलेक्टर से इसकी भी जानकारी मांगेगे ।पिछली बैठक में हमने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को कहा था कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कानून के अनुसार व्यवस्था का सबको पालन करना होगा।

                  मुंगेली में दलित नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि फिलहाल हमें इसकी जानकारी नहीं है। पता लगाएंगे। पीड़ित के साथ न्याय होगा। पुलिस को सख्त निर्देश भी देंगे।

close