जब धरम ने कहा.. बिल्हा में 78 करोड़ रूपए की मिली सौगाता…अरपा भैंसाझार योजना से बहुरेंगे किसानों के दिन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रधानमंत्री आवास मेला और हितग्राही सम्मेलन का आयोजन मंडी प्रांगण बिल्हा में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। धरमलाल कौशिक ने स्वरोजगार के लिए हितग्राहियों के बीच पांच लाख रूपए से अधिक का चेक भी बांटा। इसके अलावा मौके पर एक हजार से अधिक सायकल का भी वितरण किया गया।

                              बिल्हा मंडी प्रांगड़ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास मेला में मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने लाखों रूपए की सौगात दी। धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम में 61 हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति आदेश का वितरण किया। श्रम विभाग ने 1000 नग सायकल और श्रम किट का वितरण किया । महिला बाल विकास विभाग की तरफ से धरम लाल कौशिक ने 15 महिला स्व सहायता समूह को 5 लाख 30 हजार रूपए का स्वरोजगार के लिए चेक दिया।

                         लोगों को धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। उन्होने लोगों को बताया कि बिल्हा विधानसभा मे अभी तक 78 करोड़ रुपए प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बाटे जा चुके है। आज 1000 श्रमिको को सायकल बाटा गया। इसके अलावा अन्य सामान भी दिए गए। बहनो को स्वरोजगार के लिए राशि प्रदान की गयी है। धरम ने दावा कि 2022 तक सभी लोग पक्के मकान में रहेंगे।

                       भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब आम जनता के जीवन मे परिवर्तन आएगा तभी देश खुशहाल होगा । भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ योजना चला रही है। जिससे आम जन जीवन बेहतर जिन्दगी और स्वाभिमान के सिर उठा कर चल सके।

                 कौशिक ने कहा मेरा जीवन का अच्छा काम अरपा भैसाझार योजना की स्वीकृति प्रदान करना है। काम तेजी से चल रहा है। अरपा भैंसाझार का पानी दगौरी शिवनाथ तक जाएगा । बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में पथरिया और मनियारी बैराज को स्वीकृति प्रदान किया गया है। दोनों काम तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने पर 57000 एकड़ भूमि सिचित होगी । जिसका सीधा फायदा आम जनता और किसानों को मिलेगा।

                          इस दौरान धरमलाल कौशिक ने उपस्थित लोगों से कहा कि पानी बचाना हमारा धर्म है। उन्होने यह भी कहा कि  स्वच्छ भारत बनाने में सभी को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष रूखमणी कौशिक, बिल्हा नगर पालिका अध्यक्ष पुनिता डहरिया, मंजल अध्यक्ष बृजभूषण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक, बिल्हा जनपद अध्यक्ष गीतांजली कौशिक, घनश्याम कौशिक, सतीश शर्मा, विष्णु बिंदाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्रमायुक्त, विशेष रूप से मौजूद थे।

TAGGED: , , , ,
close