जब पुलिस कप्तान ने कहा…खूब पढ़ें..बड़ा बनें..करें देश का नाम रोशन…उत्साहित बच्चों ने कहा..करेंगे नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने बाल संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने बच्चों के साथ संवाद किया। उन्हें जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए उत्साहित किया। पुलिस कप्तान आरिफ शेख बच्चों के साथ होकर पठन पाठन की जानकारी ली। पुलिस कप्तान बच्चों को बताया कि जीवन चुनौतियों को सकारात्मक रूप से लें। चुनौतियों को हथियार बनाकर सफलता की मंजिल तक पहुंंचने का प्रयास करें।

                          बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ हुसैन शेख  अचानक बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरिफ शेख ने बच्चों के साथ जमकर समय बीताया। उन्होने पहले बच्चों की सुनी..फिर बच्चों के साथ जीवन के अपने अनुभवों को साझा किया। आरिफ शेख ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि चुनौतियों को सकारात्मक रूसे से लें। चुनौतियों को सफलता की सीढ़ी मानते हुए आगे बढ़ें।

          पुलिस कप्तान के साथ निरीक्षण के दौरान एडिश्नल एसपी ग्रामीण अर्चना झा भी मौजूद थीं। पुलिस कप्तान के साथ अर्चना झा ने भी बाल संप्रेषण गृह में बनने वाले  भोजन का जायजा लिया। बच्चों के अध्ययन और प्रशिक्षण जानकारी भी ली।वहीं बच्चे भी पुलिस कप्पान को अपने बीच पाकर खुशियां जाहिर की।

                      बाल संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार प्रबंधकों ने बताया कि इस समय संप्रेषण गृह में 79 बालको के होने की जानकारी दी। बच्चों से मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां से निकलने के बाद उच्च अध्ययन करें। जीवन में कुछ बेहतर कर आगे बढ़ें। अच्छे कार्यों से आत्मनिर्भर बनकर उच्च पदों को हासिल करें।

              आरिफ शेख ने बाल संप्रेषण गृह के बालको के तैयार किए गए क्राफ्ट वर्क और विभिन्न विधाओं में हासिल हुनर की जमकर तारीफ की। बच्चों ने भी पुलिस कप्तान को आश्वासन दिया कि समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अच्छा कार्य करेंगे। देश,प्रदेश और माता पिता का नाम रोशन करेंगे।

close