जब पूर्व निकाय मंत्री ने कहा..महापौर पद को लेकर होगी प्रभारी से बातचीत.. नव निर्वाचित पार्षद करें जनादेश का सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नगर निगम बिलासपुर चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा पार्षदों को भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई दी है। भाजपा कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक में पूर्व निकाय मंत्री  ने कहा कि जनादेश का हम सम्मान करते हैं। विकास के मुद्दों को सदैव सगज रहेंगे। सभी भाजपा पार्षद जनता के हित को लेकर अपने क्षेत्र में पूरी शिद्दत के साथ काम करेंगे। 
 
               भाजपा कार्यालय में पूर्व निकाय मंत्री और भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी अमर  अग्रवाल ने भाजपा के नव निर्वाचित पार्षदों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि वार्ड की जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि बनाया है। आप सभी की जवाबदेही है कि जनता के मुद्दों को गंभीरता के साथ लेते हुए काम करें। उनके विश्वास पर खरा उतरे। अपने-अपने वार्डो में वार्ड मतदाताओं से सतत सम्पर्क में रहे। इस दौरान अपने दायित्वों का ईमानदारी निर्वहन करें। वार्ड के विकास के लिए सतत प्रयास करते रहें।
 
           नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों से अग्रवाल ने कहा कि 3 जनवरी को भाजपा बिलासपुर नगर निगम के प्रभारी पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद महापौर पद के लिए कार्यवाही की जायेगी।
 
                     बैठक में प्रमुख रूप से सांसद अरूण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, सभापति अशोक विधानी, राजेश त्रिवेदी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, बीआर महोबिया, धनंजय त्रिपाठी समेत भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित थे।
close