जब बहू ने पति को लपेटा..सास,श्वसुर,देवर समेत ननद पर एफआईआर दर्ज…सभी को बताया 498 का मजरिम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मोपका निवासी एक महिला ने अपने पति,सास,ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए दबाव बनाते हैं। इतना ही नही बल्कि मारपीट कर घर से निकालने की धमकी भी देते हैं। चेतना मिश्रा की शिकायत पर सरकण्डा पुलिस ने 498 का मामला दर्ज कर लिया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      मोपका निवासी चेतना मिश्रा ने बीती शाम सरकण्डा थाना पहुंचकर दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। महिला ने लिखित में बताया कि शादी के बाद 26 अप्रैल से आज तक उसे दहेज के लिए प्रताडित किया जा रहा है। सास ससुर और पति समेत ननद भी दहेज को लेकर उलाहना देती है। परिवार के सदस्य मारपीट और गाली गलौच भी करते हैं।

                       चेतना मिश्रा ने जानकारी दी कि उसकी शादी वरूण मिश्रा से हुई है। वह मोपका क्षेत्र के विवेकानन्द नगर में ससुराल में रहती है। शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पति वरूण मिश्रा भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करता है। इसके अलावा सास अमरावती, ननद शोभा मिश्रा,पति देवकुमार और प्रदीप मिश्रा रोज उलाहना देते हैं।

                                 चेतना की शिकायत पर सरकन्डा पुलिस ने सभी के खिलाफ 498 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

close