जब बिलासपुर मण्डल ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड…करीब नौ लाख की हुई वसूली…भागते नजर आए बेटिकट यात्री

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर रेल मण्डल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर रिकार्ड तोड़ जुर्माना वसूला है। चेकिग अभियान में रिकार्ड तोड़ मामला भी दर्ज किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिग अभियान के दौरान वसूला गया सबसे बड़ा रिकार्ड है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के आदेश पर मंडल के वाणिज्य विभाग ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में 21 मई 2019 को मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सघन टिकट चेकिंंग अभियान चलाकर एक दिन रिकार्ड तोड़ जुर्माना राशि एकत्र किया है।

रेल प्रबंंधन ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान में कुल 2079 मामलों से 8 लाख 87 हजार 495 रूपये की वसूली हुई है। अभियान के दौरान रिकार्ड तोड़ वसूली के साथ रिकार्ड तोड़ मामला भी दर्ज किया गया है। रेलवे अभियान दल ने बिना टिकट के 635 मामलों से 4,84,830 रूपये वसूले हैं। अनियमित टिकट के 721 मामलों से 3,36,830 रूपये जुर्माना ठोंका गया है।

अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान बिना बुक लगेज के 723 मामलों से 65,835 रूपये की वसुली हुई है। यह वसूली मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पहले 8 मई 2018 को कुल 2042 मामलों मे 8 लाख 14 हजार 160 रूपये की वसूली हुई थी।

close