जब सीएम ने कहा सभी शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन….दिव्यांगों को मिलेगा 100 बिस्तर का छात्रावास…किया शिक्षकों सम्मानित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तिफरा में दिव्यांगों के लिए 100 बिस्तर का छात्रावास बनाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत सभा में 2 करोड़ 88 लाख रूपये देने की घोषणा की।सीएम ने 17 शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होने कहा कि भारत में युगों से गुरूओं की सम्मान करने की परंपरा रही है। इस दौरान उन्होने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डाॅ. रादा कृष्णन को भी याद किया।
                      मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में पहले दिन तकपुर के बाद बिल्हा में आमजन को संबोधित किया। तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में सीएम ने बिल्हा में दिव्यांगों के लिए 100 बिस्तरों का छात्रावास खोले जाने का एलान किया। सीएम ने शिलान्यास कर बताया कि छात्रावास में 2 करोड़ 88 लाख रूपए खर्च होंगे।
      आम लोगों को संबोधित करते हुे सीएम ने कहा कि आज शिक्षक दिवस भी है। भारत में गुरूओं को सम्मान करने की परम्परा युगों पुरानी है। सीएम ने देश के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। शिक्षक दिवस 17 शिक्षकों का शाल और श्रीफल से सम्मान भी किया।
                                      सीएम ने बताया कि शुभ दिन पर डोंगरगढ़ में मां बम्बलेश्वरी के दर्शन के बाद विकास यात्रा शुरू हुई। गुरु वशिष्ठ से लेकर चाणक्य और समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों का नमन करता हूँ। उन्होने कहा नई पीढ़ी के निर्माण की महती जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। युगों-युगों से गुरुओं के सम्मान  की परम्परा है। यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी।
शिक्षाकर्मियों को मिला सम्मान
 सीएम ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करते हैं। तभी  समाज आगे बढता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालिन मध्यप्रदेश में  शिक्षा कर्मी की व्यवस्था शुरू की गई थी जिसका कोई आधार नही था। हमारी सरकार ने शिक्षाकर्मियों  और उनके परिवारों को सम्मान से जीने का अवसर दिया। सरकार ने  ऐतिहासिक निर्णय लेकर  शिक्षा कर्मियों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान किया। एक लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों का संविलियन हो गया। शेष शिक्षाकर्मियों का भी संविलियन किया जाएगा।
              शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद लखन लाल साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिलासपुर जिला प्रभारी अजय चंद्राकर, संसदीय सचिव राजू क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ महिला  आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय समेत बिलासपुर संभाग कमिश्नर टी.सी.महावर , कलेक्टर पी.दयानंद मौजूद थे।
Share This Article
close