जमानत पर छूटे भूपेश…कांग्रेसियों ने किया आत्मीय स्वागत..गले मिलकर भावुक हुए अटल..पीसीसी चीफ ने कहा हम सब साथ हैं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर– दो दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल केन्द्रीय जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। दिग्गज नेताओं ने जेल से रिहा होने पर भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया। पीसीसी चीफ ने भी सभी का हाथ जोडकर आभार जताया। केन्द्रीय जेल के सामने कांग्रेस नेताओं की जमकर भीड़ देखने को मिली।  बघेल ने कहा कि जब तक जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
               मालूम हो कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल को सेक्स सीडी कांड में शामिल होने का आरोपी बनाकर सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। भूपेश बघेल से कोर्ट में करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जमानत ले सकते हैं। लेकिन भूपेश ने जमानत लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब आरोपी है ही नहीं तो जमानत लेने का सवाल ही नहीं उठता।
              आज हाईकमान के आदेश के बाद भूपेश जमानत पर छूटने के लिए तैयार हुए। देर शाम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल से भूपेश को रिहा किया गया। जेल से निकलने से पहले ही प्रदेश के हजारो हजार कार्यकर्ता रायपुर पहुंच गए। सभी जेल के सामने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए। लोगों ने फूल माला से स्वागत किया।
      जेल से निकलने ही बघेल काफिले के साथ राजीव गांधी भवन पहुंचे। सभी लोगों ने उनका फूल माला के साथ आत्मीय स्वागत किया। बघेल ने कहा कि जब तक जनता का आशीर्वाद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ है कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
                    रायपुर में प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे स्वागत करने वालों में बिलासपुर के कांग्रेसी भी बघेल का फूलमाला से स्वागत किया। भूपेश ने सभी का हाथ जोड़कर स्वागत और आभार जाहिर किया।
         राजीव भवन में अटल श्रीवास्तव को देखते ही भूपेश ने गले से लगा लिया। इस दौरान भूपेश और अटल दोनों ही काफी भावुक नजर आए। भूपेश ने अटल का पीठ थपाथपाकर युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अभय नरायण रॉय, शैलेश पाण्डेय, प्रदेश सचिव महेश दुबे,शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, शहर महामंत्री अरविन्द शुक्ला महेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। उक्त जानकारी जिला शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री अरविंद शुक्ला ने दी।
close