जमीन से निकली लाश..पत्नी ने दी थी चार लाख की सुपारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20170125-WA0018बिलासपुर — पुलिस को भदौरा नहर पार  लूट  मामले में हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों में से दो ने बताया कि है कि पांच महीने पहले भदौरा में चार लाख रूपए की लालच में पंतराम पाण्डू पिता सतेल पाण्डू की हत्या गला दबाकर की है।  हत्या के बाद शव को दफना दिया है। एसडीएम की उपस्थिति में आज पुलिस ने पंतराम पाण्डू के शव को बाहर निकाला। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
                      सीएसपी लखन पटले ने बताया कि  19 जनवरी को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे भदौरा के नहरपारा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने सीपत जा रहे दो भाइयों को लूट लिया। दोनो भाइयों का नाम मथुरा सूर्यवंशी और गोकुल सूर्यवंशी है। दोनों भाई रात्रि में ही मस्तूरी थाना पहुंचकर लूट की शिकायत की। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने मस्तूरी मर्डर केस में लगी टीम को लूट की घटना को गंभीरता से लेने को कहा।
                                     पुलिस टीम ने पतासाजी के बाद लूट के फरार आरोपियों को धरपकड की। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के नाम राजा ठाकुर पिता गुलाब सिंह ठाकुर सीपत,रविशंकर सोनवानी पिता हीराचंद सोनवानी भदौरा,गणेश सिंह पिता बसतू ठाकुर भदौरा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट के दो मोबाईल,जैकेट,180 रूपए और लूटपाट के दौरान उपयोग किए गए सोल्ड मोटरसायकल बरामद किया।  IMG-20170125-WA0020
                पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए तीन मेंं से दो आरोपी राजा ठाकुर और रविशंकर सोनवानी ऊर्फ वनराकस ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले गांव में ही एक हत्या को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर पंरताम पाण्डू को घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। ऐसा करने के लिए पंतराम पाण्डू की पत्नी सुनयना पाण्डू ने चार लाख रूपए देने को कहा था। सुनैना ने हत्या के पहले बीस हजार रूपए अग्रिम राशि दी थी।
                     राजा ठाकुर और रविशंकर ने बताया कि हत्या करने के दौरान पंतराम पाण्डू  ने दांत से अपने बचाव में दांत से काटा। जिसके निशान अभी भी राजा ठाकुर के हाथ में है। दोनों ने बताया कि अभी तक सुनयना ने तीन लाख अस्सी हजार रूपए नहीं दिये हैं।

आरोपियों से पूछताछ के बाद मस्तूरी एसडीएम की उपस्थिति में पंतराम पाण्डू के शव को दफन किए गए स्थान से बाहर निकाला गय़ा। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ 302,201,120बी,,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close