जय जय परशुराम का गूंजा जयकारा

Shri Mi
2 Min Read

IMG-20170427-WA0169बिलासपुर। भगवान परशुुराम जयंति के अवसर पर आदित्व वाहिनी और अंतर्राप्ट्रीय ब्राम्हण समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा का निकाली गई। शोोभयात्रा शाम को सीएमडी काॅलेज से निकल कर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए तिलकनगर के हनुमान मंदिर पहुंची यहां भगवान की महाआरती हुए। शोभायात्रा का शहर के हर चैक चैराहों में स्वागत किया गया। पुरा शहर जय जय परशुराम के जयकारे से गूंज उठा। ब्राम्हणों ने अपने शोर्य का प्रदर्षन किया।शोभायात्रा में बिलासपुर संभाग के ब्राम्हण समाज के लोग शामिल हुए। गुरूवार की शाम शहर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर आदित्यवाहिनी और अंतर्राप्ट्रीय ब्राम्हण समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे भगवान परशुुराम के जींवत झांकी सजाई गई थी। 5 बजे सीएमडी महाविद्यालय चैक प्रारंभ होकर अग्रसेन चैक पहुंची यहां व्यापारिक संगठन और समाज के लोगों शोभायात्रा का आतिशी स्वागत किया।

                          इसके बाद शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड पहुंची यहां बस स्टैड व्यापारी संघ और हनुमान मंदिर के समिति के सदस्यों से ब्राम्हणों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंदिर के पूजा अर्चना के बाद बाद शोभायात्रा गोलबाजार पहुंची। सदर बाजार, करोना चैक, सिम्स चैक होते हुए शोभयात्रा तिलकनगर हनुमान मंदिर पहुंची। इसके पूर्व सभी चौक चैराहों में लोगों ने शोभयात्रा का अभिनंदन किया। हनुमान मंदिर में महाआरती की गई।

                         जिसमें समाज के सभी वरिप्ठ और युवा शामिल हुए। इस अवसर आदित्य वाहिनी के प्रदेष अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय, संदीप पाण्डेय,विवके बाजपेई, आशीष तिवारी, अनुराग पाण्डेय,अनुभव बाजपेई, नीरज अवस्थी,गोलु पाण्डेय, शषांक द्विवेदी, राजेंद्र शुक्ला,ब्रिजेश शर्मा, गोपाल दुबे, आशुतोश शर्मा, मंटु तिवारी, अभिनव तिवारी, सागर दीवान, लक्की दुबे,आशिस चतुर्वेदी, मयंक शर्मा, हरीश पाण्डेय, सोम पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय,योगेष पाण्डेय, कैलाश तिवारी, छोटू तिवारी, नानकी शर्मा, मोक्षानंद शर्मा, आयुश,नरेश,जय प्रकाश तिवारी एवं बिल्हा,तखतपुर,मरवाही,मुंगेली,बेलतरा,सीपत,कोटा,मस्तुरी,सिरगिट्टी,तिफरा, रतनपुर सभी स्थानों के नवयुवक ब्राम्हण समाज के सदस्य षामिल हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close