जरहाभाठा का आदतन बदमाश गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

uslaनगर निगम सबइंजिनियर के बेटे और आदतन बदमाश के बीच हुई मारपीट
♦निगम ठेकेदार और कांग्रेसी ने की तलाश जारी

बिलासपुर।उस्लापुर स्टेशन के पास दो गुपक्षो में जम कर मारपीट हुई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने  दो लोगो को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर फरार निगम ठेकेदार और कांग्रेसी नेता समेत अन्य लोगो की तलाश की पुलिस तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी के अनुसार मैडी अपने साथियों के साथ कल रात उस्लापुर स्टेशन चाय पीने गया। स्टेशन में निगम ठेकेदार अभय बरूआ, कांग्रेस नेता अकबर खान और अन्य लोग भी उपस्थित थे। पुराने मारपीट मामले में समझौता कराने को लेकर मैड़ी के एक साथी के साथ दोनो पक्षो के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट के बीच में विवाद हो गया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने हाकी और हथियार निकाल लिया।

                          सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कांग्रेस नेता अकबर खान और निगम ठेकेदार अभय बरूआ फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अभय और मैडी की गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। मैडी और मनीष को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने मैडी की शिकायत पर अभय बरूवा, अकबर खान और अन्य के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है।

                               मालूम हो कि मैडी जरहाभाठा का आदतन बदमाश है। अभय बरूआ का पिता सुरेश बरूआ निगम में इंंजीनियर के पद पर है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close