जलागारों की सफाई..सप्लाई में बाधा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
town hall 1बिलासपुर— नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार उच्चस्तरीय जलागारों की सफाई होने के चलते कुछ क्षेत्रों में गुरूवार को पानी सप्लाई को बन्द रखने का निर्णय लिया गया है।
                  नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और सफाई विभाग ने बरसा के मद्देनजर जलागारों की सफाई करने का निर्णय लिया है। कुदूदण्ड के बाद निगम अमले ने गवर्मेन्ट स्कूल पानी टंकी और तोरवा स्थित उच्चस्तरीय जलागारों को शुक्रवार को साफ करने का फरमान जारी किया है।
                  निगम ने आम नागरिकों को मीडिया के माध्यम से बताया है कि सफाई अभियान के दौरान पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार काम पूरा होने के बाद नागरिकों को पानी दिया जाएगा। सफाई में कितना समय लगेगा निगम ने जानकारी नहीं दी है। निगम जानकारी के अनुसार शाम को पानी पूरी सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगा।
close