जल्द होगा जिला कांग्रेस कार्यकारणी का एलान..विजय ने बताया..पीसीसी के अनुमोदन के बाद करेंगे घोषणा..फिर होगी ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश के जिला अध्यक्षों को जुलाई के अन्त तक जिला कार्यकारिणी कमेटी गठन कर सूची देने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष 31 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची मोहन मरकाम के हवाले कर देंगे। पीसीसी सभी जिला कार्याकारीणी सूची को अंतिम मुहर के लिए एआईसीसी को भेजेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन 31 जुलाई तक कर लिया जाएगा। लेकिन नाम का एलान हाईकमान की अंतिम मुहर लगने के बाद ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिला संगठन गठन की सूची दो चरणों में जारी होगी। पहली सूची 31 जुलाई तक पीसीसी को भेजा जाएगा। इसके बाद दूसरी सूची तैयार होगी।

            कांग्रेस के अन्दर से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,महामंत्री, सचिव सभी पदों पर कम से कम 4 से अधिक चेहरे रखे जाएंगे। जबकि कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या कम से कम 6 से अधिक होगी।

          सूची पर मुहर लगने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद दूसरी सूची को तैयार कर पीसीसी को भेजा जाएगा। दूसरे सूची में जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के नाम का एलान किया जाएगा।

कुल 12 ब्लाक अध्यक्ष चुने जाएँगे

                जानकारी के अनुसार जिले में कुल 12 कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों का चयन होगा। तखतपुर विधानसभा में नगरपालिका शहर, तखतपुर ब्लाक, सकरी ब्लाक का अध्यक्ष का चुनाव होगा। कोटा विधानसभा में कोटा, बेलहगना और रतनपुर शहर ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। बेलतरा विधानसभा में रतनपुर ग्रामीण, और बेलतरा ब्लाक अध्यक्ष होंगे। मस्तूरी विधानसभा में सीपत और मस्तूरी ब्लाक के अलावा बिल्हा विधानसभा में तिफरा सिरगिट्टी और बिल्हा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

मजबूत संगठन तैयार करेंगे

                 जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पीसीसी का निर्देश हुआ है कि कार्यकारिणी का गठन जल्द से जल्द कर सूचित किया जाए। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी में योग्य और जूझारू लोगों को स्थान दिया जाएगा। हम ऐसी टीम तैयार करेंगे जो भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ना केवल अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। बल्कि योजनाओं को लागू कराने प्रशासन और सरकार की मदद भी करेंगे। विजय ने जानकारी दी कि कार्यकारीणी का गठन करते समय सभी पहलुओ पर ध्यान रखा जाएगा। दो चरणों में कार्यकारिणी सूची तैयार होगी। पहली सूची के अनुमोदन के बाद दूसरी सूची को भेजा जाएगा।

               विजय ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने को लेकर नियुक्तियों की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Share This Article
close