जवाहर के समर्थकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बीजेपी में खलबली

Shri Mi

लोरमी(योगेश मौर्य)।विधानसभा से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता जवाहर साहू हाल ही में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के लगातार 15 साल तक रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृहजिला कवर्धा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी के पद को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद अपने सैकड़ो समर्थकों को आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बता दें जवाहर साहू जो लोरमी तहसील में साहू समाज के संरक्षक भी थे और इनकी सामजिक स्तर पर अच्छी पकड़ भी है, और 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में लोरमी विधानसभा से  भाजपा के विधायक प्रत्याशी भी रहे हैं। जिन्हें कांग्रेस से रहे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने 4 हजार से ऊपर वोट से हराया था।

जवाहर साहू के भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद से पार्टी में हड़कंप मची हुई है, और भाजपा को एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में बड़ा झटका लगा है।

आज क्षेत्र में साहू समाज के एक बड़े नेता जिनके कांग्रेस में प्रवेश के बाद आज उनके सैकड़ो बीजेपी पार्टी में काम कर रहे सैकड़ो समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी और अपने नेता के ऊपर भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी में खुलकर काम करने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया है।

लोरमी विधानसभा में साहू समाज भाजपा को जिताने में एक अहम भूमिका निभाती है अगर ये कहे की लोरमी विधनसभा में 40 हजार साहू मतदाता भाजपा के परम्परगत वोट है। वही अब देखने वाली बात यह होगी की आने वाले समय में लोरमी क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी के ऊपर भरोसा दिखाती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close