जशपुरनगर-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य के रवैए के कारण संस्थान में कार्यरत कर्मचारियो को MARCH माह का वेतन आज तक नही मिल पाया है।इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार शासन के आदेशानुसार सभी विभाग के शासकीय कर्मचारियो को फरवरी माह का वेतन 4 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाना था ।किंतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डाईट ) के प्राचार्य 15 मार्च से बिना अनुमति के गैरहाजिर है ।जबकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के आदेशानुसार शासन के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर शासकीय कार्य संपादित करना है। विशेष परिस्थिति में कलेक्टर की लिखित अनुमति लेकर ही मुख्यालय त्यागना है।सीजीवालडॉटकॉम के टेलीग्राम ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे,और रहे देश,प्रदेश की खबरों से अपडेट
पर डाइट के प्राचार्य शासन के सभी आदेश और निर्देशो की अवहेलना करते हुए कलेक्टर से अनुमति बिना लिए 15 मार्च से अपने मुख्यालय से गायब है। जिसकी पुष्टि वहाँ के कर्मचारियो द्वारा की जा रही है। प्राचार्य की मनमानी का खामियाजा वह के कर्मचारी भुगत रहे हैं ।जिसके कारण उन्हें मार्च माह का वेतन अभी तक नही मिल पाया है। कर्मचारियों का तो यहां तक कहना है कि डाइट के प्राचार्य मुख्यालय में नही रहने की पुष्टि उनके मोबाइल के लोकेशन ट्रेस करने से भी की जा सकती है।