जसबीर ने कहा…आम जनता ने किया परिवर्तन का फैसला…दिल्ली को छत्तीसगढ़ में दुहराएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेता और बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी जसबीर ने कहा कि साल 2018 विधानसभा चुनाव परिवर्तनकारी होगा। नया सूरज निकलेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता वर्तमान सरकार ही नहीं बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के काम काज को देख चुकी है। इसलिए बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।
              धीरे धीरे नामांकन की तारीख आ रही है। नेताओं का घमासान भी शुरू हो गया है। सभी लोग अपनी अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। आप नेता जसबीर सिंह ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। लोग सत्ता परिवर्तन के लिए मतदान की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। आप नेता ने कहा कि गाँव सोढ़ी,मराठी, गंगद्वारी आम जनता के अनुसार राशन कार्ड,पेंशन,मजदूरी नहीं मिला है। इसके अलावा किसानों ने कहा कि जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई ने बुरा हाल कर दिया है।
                लोगों में आम आदमी पार्टी में विश्वास जागा है। जसबीर ने कहा कि सुख का उजाला लगातार दस्तक दे रहा है। चुनाव के बाद अंधेरा खत्म हो जाएगा। जनता ने सोच लिया है इसलिए परिवर्तन जरूर होगा।
                      जसबीर ने दावा कि जगह जगह आयोजित जनसभा में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। पुरूष और महिला मतदाताओं ने व्यवस्था के खिलाफ कमर कस लिया है।
             सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने शपथ लिया है कि सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बार दिल्ली जैसी ऐतिहासिक जीत को आम आदमी पार्टी बिल्हा समेत प्रदेश में दुहराएगी।
close