जसबीर ने किया बिल्हा से दावा..जमा किया नामांकन…राजा किन्नर ने ठोकी ताल..कहा..बिलासपुर का करूंगा सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद जसबीर सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होने कहा कि बिल्हा विधानसभा के लोगों ने दोनों पार्टियों के नेताओं से दूरी बना ली है। प्रदेश में आप आदमी पार्टी की लहर है। बिल्हा से हर हालत में आप की जीत होगी। जीत के बाद क्षेत्र में राशन,पेंशन,आवास और बिजली पानी के लिए किसी को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए जसबीर ने कहा कि जनता ने आप सरकार बनाने और प्रत्याशियों के लिए जीत का इशारा कर दिया है। आम जनता ने पहले कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को देखा। पिछले पन्द्रह सालों में भाजपा को भी आजमा लिया। अब जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी में है। दावा कर सकता हूं कि जीत हमारी ही होगी।

              जसबीर ने बताया कि विधानसभा चुनाव जीतने और आप सरकार बनते ही आम जनता को राशन बिजली,पेंशन और आवास के लिए आवेदन निवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी। 100 दिनों के अन्दर जनता की मूलभूत सुविधाओं 100 प्रतिशत दी जाएंगी। समर्थकों के बीच जसबीर ने एलान किया कि बिल्हा से आप पार्टी की जीत सुनिश्चित है। इसी तरह दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की हार भी निश्चित है। परिवर्तन की हवा चल रही है…आप की सरकार हर सूरत में बनेगी। जनता ने ईमानदार और स्वच्छ प्रत्याशियों को जीतने का फैसला कर लिया है। 

बिलासपुर से राजा किन्नर की दावेदारी

                 आज बड़ी पार्टियों की प्रत्याशियों के अलावा अच्छी खासी संख्या में निर्दलियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। खासकर राजा किन्नर ने सबका ध्यान आकर्षित किया। पत्रकारों से राजा किन्नर ने बताया कि स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर चुनाव मैदान में उतरा हूं। शहर के लोग पिछले दस सालों से बिजली,पानी,सड़क,सिवरेज जैसी समस्याओं से गुजर रहे हैं। गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शहर की जनता को निःस्वार्थ प्रत्याशियों की जरूरत है। मेरा जीवन यापन मांग कर चल जाता है। जब जनता ही दुखी रहेगी तो हम कैसे खुश रह सकते हैं। राजा किन्नर ने बताया कि उसका काम लोगों को दुआ देना है। जब हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा हो तब हम लोगों को मैदान में उतरना पड़ता है।

                             राजा किन्नर ने बताया कि आज मैने रिटर्निंग अधिकारी के कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। उम्मीद है कि मेरी जीत होगी। जनता को मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।

close