जसबीर ने मांगा 11 लाख का हिसाब…शासन बताए कब तक मिलेगी राशि..आंदोलन का सामना के लिए रहे तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी बिल्हा विधासभा प्रभारी जसबीर सिंह ने बिल्हा एसडीएम प्रशासन से सूखा राहत वितरण और आवेदनों की जानकारी मांगी है। जसबीर का आरोप है कि सूखा राहत वितरण में भारी धांधली हुई है। किसानों को पंजीरी बांटकर बहुत बड़ी राशि दबा दी गयी है। जसबीर ने कहा यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो जिला और एसएडीएम प्रशासन के खिलाफ किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह प्रशासन पर किसानो के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। आप नेता स्थानीय प्रशासन से सूखा राहत में मिले आवेदनों और बांटी गयी राशि की भी जानकारी मांगी है।

              सरदार जसबीर ने बताया कि सूखा राहत राशि वितरण में भारी धांधली हुई है। शासन को 466 एकड़ जमीन पर 12 लाख 57 से अधिक राशि का वितरण करना था। लेकिन अभी शासन ने मात्र 85 हजार रूपए ही वितरित किए हैं। समझने वाली बात है कि आखिर 11 लाख 72 हजार से अधिक रूपए गए कहां। दरअसल अधिकारी किसानों को राहत राशि देना ही नहीं चाहते हैं।

                                जसबीर सिंह के अनुसार यह आंकड़ा मात्र कुछ गांवों का है। अन्य गांवों की हालत को इससे समझा जा सकता है। दरअसल अबी किसानों तक राहत राशि पहुंची ही नहीं है। यदि किसानों को राहत राशि नहीं मिलती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय और जिला प्रशासन का घेराव भी किया जाएगा।

close