जहर सेवन करने वाले की बच गयी जान…पुलिस की तत्काल कार्रवाई…पकड़ में आया छेड़छाड़ का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— डायल 112 ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई कर आरोपी को पुलिस थाना के हवाले किया है। एक अन्य मामले में डायल 112 की टीम ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने दोनों मामलों में जवानों की त्वरित कार्रवाई के लिए तारीफ की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि दो दिन पहले डायल 112 के माध्यम से टीम को जानकारी मिली कि हिर्री में एक बदमाश नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नें मौके पर पहुंचकर धर दबोचा।

                अर्चना झा ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का नाम विमल भारद्वाज पिता बालचन्द भारद्वाज है। फिलहाल आरोपी को थाना के हवाले कर दिया गया है।

पीड़ित अस्पताल में भर्ती

             अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहर सेवन करने वाले व्यक्ति का नाम रामखिलावन राय पिता साहेब राय है। डायल 112 को जानकारी मिली कि किरारी निवासी रामखिलावन जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा है।

       डायल 112 से जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। रामखिलावन को गंभीर अवस्था में अस्पताल के हवाले किया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत ठीक है।

Share This Article
close