जारी रहेगा रमन के गोंठ,नये सचिव ने संभाली कमान

Shri Mi
3 Min Read

gsm_transfer - Copyरायपुर। जनसम्पर्क विभाग के नये सचिव संतोष कुमार मिश्रा ने कहा है कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार के छवि निर्माण में जनसम्पर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शासन की रीति-नीति के अनुरूप इस दिशा में हम सब मिलकर लगातार काम करेंगे। नये जनसम्पर्क सचिव ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए  विचार व्यक्त किए। बैठक में जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों ने नये जनसम्पर्क सचिव श्री संतोष मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। संचालक जनसम्पर्क श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। जनसम्पर्क विभाग के नये सचिव संतोष मिश्रा ने कहा कि निवर्तमान सचिव श्री मिश्रा का मार्गदर्शन भविष्य में भी हम सबको मिलता रहेगा

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               उनके द्वारा प्रारंभ किए गए ’रमन के गोठ’ और ’नमामि शक्ति स्वरूपा’ सांस्कृतिक कैलेण्डर सहित नवाचारों को आगे भी जारी रखा जाएगा। नये सचिव संतोष मिश्रा ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों पर मीडिया के सहयोग से शासन के महत्वपूर्ण निर्णयों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि विभागीय अधिकारी भविष्य में भी पूरी निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

                           जनसम्पर्क विभाग के संचालक राजेश सुकुमार टोप्पो ने गणेश शंकर मिश्रा और संतोष मिश्रा का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विभाग के निवर्तमान सचिव गणेश शंकर मिश्रा द्वारा विभिन्न जिलों में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया। श्री टोप्पो ने कहा कि श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मासिक रेडियो कार्यक्रम ’रमन के गोठ’ को लोकप्रिय बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

                      मुख्यमंत्री जी की इस रेडियो वार्ता के नियमित प्रसारण से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सूचनाओं के प्रचार-प्रसार में रेडियो का महत्व एक बार फिर बढ़ गया है। इसी तरह विक्रम संवत और छत्तीसगढ़ के प्रमुख आस्था केन्द्रों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ का पहला सांस्कृतिक कैलेण्डर ’नमामि शक्ति स्वरूपा’ का प्रकाशन भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्रेरणा से गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया। श्री टोप्पो ने विश्वास दिलाया कि श्री मिश्रा द्वारा प्रारंभ किए गए नवाचारों को भविष्य में जारी रखा जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close