जिंगल्स से तनाव और समस्याएं होंगी दूर—मधुलिका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170308-WA0267बिलासपुर—विश्व महिला दिवस पर ट्राफिक डीएसपी मधुलिका सिंह ने अग्रसेन चौक में म्युजिकल जिंगल का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि आम जनता में यातायात के प्रति जागरूकता के साथ सकारात्मक संदेश म्यूजिकल जिंगल से दिया जाएगा। जनता को अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी। मधुलिका सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन महिलाएं ही नहीं बल्कि हर वाहन चालक ईमानदारी से करे। इससे न केवल नगर व्यवस्थित होगा बल्कि जानमाल की भी सुरक्षा होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नेहरू चौक के तर्ज पर  विश्व महिला दिवस के दिन अग्रसेन चौक में म्यूजिकल जिंगल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था ’आइडियल पब्लिक सेफ्टी एण्ड वेलफेयर सोसायटी’ ने महिलाओं को जागरूक करने  विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया। संस्था प्रमुख संदीप धुप्पड़ ने बताया कि पिछले तीन सालों से लोगों और खासतौर पर महिलाओं को जागरूक करने राज्य के विभिन्न शहरों में ’मिशन संभव’ के नाम से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। म्यूजिकल जिंगल के माध्यम से जनहित संदेशों स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, जनसंख्या, जल संरक्षण, बिजली, पानी की बचत और जनहितैषी संदेशों को प्रसारण किया जा रहा है।

संदीप धुप्पड़ ने बताया कि बिलासपुर के 14 चौक-चैराहों में ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से संस्था ने मधुर और कर्ण-प्रिय संगीत की व्यवस्था की है। इससे आम नागरक और वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी। चालकों का तनाव भी कम होगा। पैदल यात्रियों का भी मनोरंजन होगा। म्यूजिकल जिंगल्स से जनहित और यातायात और आम जनजीवन से जुड़े संदेशों को प्रसारित किया जाएगा।

धुप्पड़ ने बताया कि म्यूजिकल जिंगल प्रसारण में वाटर प्रूफ  स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। आवाज मधुर और मानकों के हिसाब से होगा। प्रसारण का समय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रात्रि 10 बजे तक ही होगा। प्रसारण सुबह वंदे मातरम् के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम में सोसायटी के संस्थापक संदीप धुप्पड़ समेत समेत प्रशांत महतो, देवाषीष, अनिल कुमार, उमेंद सिंह काडोपे, गुलशन आजवानी, संजय मलिक, पंकज तिवारी, सी.पी.रंगानाथन, नीना मलिक, राना बानो, पल्लवी यादव, अपेक्षा माणिक और वर्षा मौजूद थीं।

close