जिला अध्यक्ष ने कहा..भाजपा ने किया जनादेश का किया गया सम्मान…नहीं उतारे मेयर और सभापति का प्रत्याशी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जनता के जनता जनादेश का सम्मान करते हैं। यही कारण है कि पार्टी ने कांग्रेस को दिेए बहुमत के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का फैसला नहीं किया है। क्योंकि जनता ने हमें विपक्ष की राजनीति करने का आदेश दिया है।
 
                   भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिक निगम बिलासपुर के महापौर और  सभापति चुनाव में सोची समझी प्रक्रिया के तहत पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक ने भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षदों की बैठक में फैसला लेने से पहले विचार विमर्श किया है। पार्षदों से अलग-अलग चर्चा की गई है। इस दौरान फैसला लिया गया कि बिलासपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की जनता ने शहर विकास के लिए कांग्रेस पार्षदों को अधिक संख्या में जीताकर बिलासपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विकास का जनादेश दिया है।
 
              जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम बिलासपुर के महापौर और सभापति पद के लिए चुनाव में अपना प्रत्याशी नही उतारा। क्योंकि पार्टी का मानना है कि जनता का निर्णय ही सर्वोपरी है।
close