जिला कलेक्टर ने लॉक डाउन की समय सीमा 14 अप्रैल तक बढ़ाई, इन सेवाओं को शर्तों के साथ दी गई छूट

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ.संजय अलंग द्वारा भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के परिपालन में बिलासपुर जिले के समस्त सीमा क्षेत्र अंतर्गत 31 मार्च रात 12 बजे तक पूर्णतः लाॅकडाउन के आदेश की समय सीमा में वृद्धि करते हुए 14 अप्रैल रात 12 बजे तक पूर्णतः लाॅकडाउन किया गया है।कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों को पूर्णतया लाॅकडाउन के प्रतिबंध में शर्तों के अधीन छूट प्रदान की गयी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

पशु आहार पक्षी आहार एवं मछली आहार से संबंधित वस्तुएं व सेवाएं पशु चिकित्सा सेवाएं एवं पेट्स शाॅप, एक्यूरियम, षिशु एवं बच्चों का आहार, डिब्बा बंद स्वास्थ्य संपूरक आहार, न्यूट्रास्यूटीकल्स डिब्बा बंद विशेष आहार के उपयोग के लिये भोजन, पैकेज्ड फूड और बेवरेजेस, डिब्बा बंद पानी की बोतल, अनाज, तेल, मसाला एवं खाद्य सामग्री, फल एवं सब्जियां, चांवल, गेहूं का आटा, शक्कर एवं नमक, चाय एवं काफी, उर्वरक, कीटनाषक, बीज इन उत्पादों की होम डिलीवरी सेवाओं एवं ई-काॅमर्स आधारित कंपनियां जैसे कि फ्लिप कार्ट, एमेजाॅन, एमवे इंडिया इंटरप्राईजेस इत्यादि द्वारा आपूर्ति शामिल है।

खाद्य उत्पादों के भण्डारण हेतु कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्लांट, कारखानों के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक उत्पाद जैस कि कोयला, भूसी डीजल, फर्नेश आॅयल इत्यादि, न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन में सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एजेंसियां। इसमें मंडी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मंडियां भी शामिल है।

किसानों एवं कृषि श्रमिकों द्वारा खेती करना, कृषि मशीनरी तथा कृषि उत्पाद से संबंधित दुकान, कटाई एवं बुआई से संबंधित मशीनों जैसे कि हाॅरवेस्टर एवं अन्य कृषि, बागवानी से संबंधित औजारों के अंतरजिला, अंतरराज्यीय परिवहन उपरोक्त सूची में शामिल उत्पादों, सेवाओं के अंतरजिला, अंतरराज्यीय परिवहन, उपरोक्त सूची में शामिल उत्पादों के सहायता हेतु लगने वाले सभी कच्चे उत्पाद, पैकेजिंग उत्पाद, हमाल सेवाओं को शर्तों के अधीन छूट प्रदान की गयी है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close