जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सहित कई कांग्रेसी मदकू में गिरफ्तार

Chief Editor
2 Min Read

madku_arrest_fileबिलासपुर।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को मदकू दीप में 40 कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुंगेली कलेक्टर किरण कौशल के आदेश पर कांग्रेस के 40 नेताओ के साथ राजेंद्र शुक्ला को मदकू दीप में ही रखा गया है । कांग्रेसियों की गिरफ्तारी उस समय की गई , जब वे प्रदेश सरकार के लोक सुराज अभियान का विरोध करने मदकू पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार  मुंगेली जिला अंतर्रागत पथरिया ब्लॉक के मदकू में मंगलवार को लोकसुराज अभियान के तहत समस्या समाधान शिविर का आयजन किया गया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र  शुक्ला साथियो के साथ सूराज अभियान समस्या निवारण शिविर में गए थे। मालूम हो कि राजेंद्र शुक्ला सुराज अभियान शिविरों में पहुंचकर सरकार की नीतियों का लगातार विरोध कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    मदकू दीप में भी राजेंद्र शुक्ला सरकारी नीतियों का विरोध करते गिरफ्तार हुए। राजेंद्र ने शासन प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। मुंगेली कलेक्टर ने राजेंद्र को शिविर में गतिरोध पैदा  करने के आरोप में  हिरासत में लेने को कहा है। उनका कहना है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपने पिछले चुनाव में किए वायदों को भुला दिया है । प्रदेश  में सभी वर्ग के लोग सरकार के रवैये से परेशान हैं। जमीनी स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाया जा रहा सुराज अभियान सिर्फ दिखावा है और लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने की कोशिश मात्र है। कांग्रेस इसका हर जगह विरोध कर रही है।  मदकू में भी उन्होंने समर्थन मूल्य और बोनस की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मनहरण कौशिक और दिवाकर दुबे भी गिरफ्तार किए गए हैं।

close