जिला कांग्रेस कमेटी का प्रयास..अस्थि कलश के साथ 35 यात्री प्रयागराज रवाना..आने जाने का दिया गया पास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कोरोना काल में लॉक डाउन के चलते आवागमन पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। खासकर दिवंगत लोगो की अस्थि को विसर्जन को लेकर लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान होना पड़ा है। लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परिजनों की पीड़ा को गंभीरता से लेने के साथ श्रद्धांजलि वाहन चलाने का फैसला किया। श्रद्धांजलि वाहन आज दुर्ग से रायपुर बिलासपुर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
 
              बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दिवंगतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि वाहन के साथ अतिरिक्त यात्री बस की व्यवस्था की है। मुख्य बस के अलावा दूसरे बस से ऐसे लोगों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिनका अस्थि कलश विसर्जन करने वालों के साथ रहना जरूरी था।
       
                            मंगलवार दोपहर को  अस्थिकलश के साथ  प्रयागराज जाने के इच्छुक 35 लोगों का आवेदन कांग्रेस कार्यालय को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि चालक समेत 36 लोगो को प्रयागराज जाने और वापसी के लिए जिला प्रशासन से पास बनवाकर दिया गया।   
 
                   शाम को प्रदेश कांग्रेस की श्रद्धांजलि वाहन बिलासपुर पहुंची। इसके साथ  35 लोगों से भरी अतिरिक्त बस को  प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इसके पहले परिवार के सदस्यों ने अस्थि कलश का विधि विधान से पूजा पाठ किया। केशरवानी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों के लिए पानी बिस्किट केक का इंतजाम भी कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया।
 
     इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव कांग्रेस अध्यक्ष विजय करशेरवानी  महापौर रामशरण यादव , शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन , अभय नारायण राय  पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, विनोद शाहू, देवेंद्र सिंह, राकेशसिंह, ब्रह्मदेव सिंह ,  राजेन्द्र वर्मा कृष्णा चंद्राकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close