जिला कांग्रेस का अभियान..रक्षासूत्र के साथ बांधे रक्षा कवच..केशरवानी ने कहा..सोशल डिस्टेंसिंग का लें शपथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी नेकार्यकर्ताओं, नेताओं से आव्हान किया है कि रक्षाबंधन पर्व पर भाई बहनों को मास्क सैनिटाइजर भेंट करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जानकारी भी दें। 
 
                जिला कांग्रेस कमेटी ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को कोरोनावायरस कोविड-19 के खिलाफ सामाजिक जंग के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए पूरे जिले में शहर से लेकर गांव और घर तक जागरूकता अभियान चलाएंगे। सभी कार्यकर्ता सभी बहनों से आग्रह करेंगे कि अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ ही, एक मास्क भी बांधें। उन्हे सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग की शपथ दिलाएं।
 
             जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि आज से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के घरों में जाकर बहनों से आग्रह करेंगे कि वे अपने भाइयों को रक्षा सूत्रसाथ ही जीवन रक्षा के लिए मास्क भी बांधें। कांग्रेस कार्यकर्ता भाइयों से भी आग्रह करेंगे कि अपनी बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैनिटाइजर और मास्क भेंट कर उनसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की शपथ कराएं।
 
                       केशरवानी ने कहा कि  अभियान का मकसद कोरोनावायरस कॉविड 19 से भाई और बहन दोनों की सुरक्षा के साथ ही उनके जीवन की रक्षा के लिए सैनिटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की दृष्टि से रक्षाबंधन पर्व का..एक अवसर के रूप में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर बहने अपने भाईयों को और भाई अपनी बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग की शपथ दिलाएंगे तो महामारी से हमारे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close