जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा…मरकाम ने किया संगठन को मजबूत…संघर्ष ने पहुंचाया शिखर तक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस की कमान अब मोहन मरकाम के हाथों में होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर आदिवासी नेता मोहन मरकाम को बनाया है। मोहन मरकाम कोंडागाॅव के विधायक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ै। मोहन मरकाम को शुभकामनाएं दी है। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने खुशी जाहिर करते हुए नए अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की बात कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मरकाम की नियुक्ति का प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने स्वागत किया है। उन्होने पत्रकारों को बताया कि मोहन मरकाॅम बूथ लेबल के कार्यकर्ता से संघर्ष कर संगठन के उच्र्च पद को हासिल किया है। उन्होने ब्लाॅॅक, जिला में बेहतर काम करते हुए विधायक तक यात्रा कर प्रदेश संगठन की कमान को हासिल किया है। मरकाम ने संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य किया हैं। न

                                  अपनी प्रतिक्रिया में अटल ने बताया कि मरकाम ने लोकसभा चुनाव में अपने विधानसभा से कांग्रेस को बढत दिलाई थी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेष बघेल के साथ पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक आंदोलन में हिस्सेदारी की है। कमोबेश सभी पदयात्राओं में शिरकत संगठन को जनता के साथ जोड़ने का काम किया है।

                  नसबंदी काण्ड के विरोध में महतारी न्याययात्रा के दौरान उन्होने बिलासपुर से रायपुर तक 150 किमी की पदयात्रा की है। बिलासपुर के प्रत्येक कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ लगातार अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। मरकाम के अध्यक्ष बनने के बाद बिलासपुर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अटल श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर का कार्यकर्ता पदाधिकारी उनके साथ हमेशा खडा रहेगा।

                    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव- अर्जुन तिवारी, विभोर सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, महेश दुबे, रामशरण यादव, विवेक वाजपेयी आशीष सिंह ठाकुर, पंकज सिंह,  प्रमोद नायक, बिछरे राम सिंगरौल, अरूण सिंह चैहान, राजेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष-विजय केषरवानी, षहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, अजय यादव, विनोद दिवाकर, शंकर यादव, राजेन्द्र धीवर, झगरराम सूर्यवंशी, घनश्याम शिवहरे, संदीप शुक्ला प्रवक्ता ऋशि पाण्डेय, अनिल सिंह चौहान, मो. जस्साज, भास्कर यादव, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला, महिला कांग्रेस से सीमा पाण्डेय अनिता लव्हात्रे ने मरकाम को बधाई दी है।

                  विधायक शैलेश पाण्डेय, रश्मि सिंह, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ने मोहन मरकाम को कांरेस का शानदार सिपाही बताया है।

close