जिला कांग्रेस ने थपथपाई पुलिस की पीठ..कहा महामाया का आशीर्वाद…घर लौटा बेटा विराट..सीएम की थी पल पल पर नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—विराट की सकुशल वापसी पर जिला कांग्रेस नेताओं  जिला पुलिस को बधाई दी है। विराट की वापसी को माॅ महामाया का आर्षीवाद बताया है। अभय नारायण राय और विभोर सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने मामले को जिस संजीदगी से हैंडल किया उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए बहुत ही कम है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विराट सराफ के अपहरण के बाद जिस तरह बिलासपुर पुलिस बल ने आई.जी. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सफलतापूर्वक काम को बेहतर अंजाम तक पहुंचाया है। उसे हमेशा याद रखा जाएगा। आईजी प्रदीप गुप्ता और पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा की अगुवाई में ना केवल अपराधियों को पकडा गया। बल्कि बच्चे की सकुशल घर भी लाया गया। ऐसा हमारे पुलिस के जवान की कर सकते हैं। निश्चित रूप से इस अभियान को हमेशा याद किया जाएगा।

                कांग्रेस जनों की तरफ से जिला पुलिस बल को बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, विभोर सिंह और प्रदेश महामंत्री, सांसद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक एक गतिविधियों पर नजर ती। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे प्रतिदिन की जानकारी ले रहे थे। प्रदेश पुलिस प्रमुख डी.एम.अवस्थी को उचित निर्देश देने के साथ से ही बच्चे को सकुशल घऱ पहुंचाने को लेकर बातचीत भी कर रहे थे। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री ने जिला पुलिस को बधाई दी है।

                                प्रवक्ता अभय नारायण ने बताया कि 25 अप्रैल 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने रायपुर गये थे। मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपहरण केश को लेकर चर्चा की और विराट सराफ कि सकुशल वापसी हो जाये। मामले को लेकर डीजीपी और आईजी से फोन पर बात किया।

close