जिला कार्यसमिति की बैठक…भाजपा दिग्गजों ने दिए टिप्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
DSC_0036बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक तखतपुर में आयोजित की गयी। बैठक के पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं नने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया।

                              बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष मनायी जा रही है। 17 मई को बिलासपुर में 15 दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण लालबहादुर शास्त्री शाला स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगा। समयदानी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चाहते हैं कि हमारे पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर तक पहुॅचे। 23 जून को डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर मनाया जाना है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं। बूथ कार्यकर्ता सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।

                        विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि पार्टी का जनाधार देश और प्रदेश में तेजी बढ़ रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

          सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार बिना भेदभाव के योजनायें बना रही है। प्रत्येक व्यक्ति को लाभ भी मिल रहा है।

                                तखतपुर विधायक संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने कहा कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि जिला कार्यसमिति की बैठक तखतपुर में हो रही है। क्षत्री ने उपस्थित समस्त भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिला कार्यसमिति अभिनंदन किया।

                        गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बिलासपुर जिले के सभी 31 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों से 6 अप्रैल भाजपा स्थापना, आजीवन सहयोग निधि, 15 दिवसीय समयदानी कार्यकर्ताओं समेत अन्य जानकारियां मंडलवार लेने के बाद आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
                             भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि जिले में 14 विभाग बनाये गये है। सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त  प्रकोष्ठों के संयोजकों का रजनीश सिंह ने परिचय कराया।
close