जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया…शिकायत पर मतदान कार्य से हटाए गए अधिकारी…दिया जांच का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने बताया कि मरवाही विधानसभा में मतदान कार्य से जुड़े दो अधिकारियों को हटा दिया गया है। दोनो अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई गंभीर शिकायत के बाद लिया गया है। शिकायत के मद्देनजर दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश भी दिया गया है।
                      मरवाही विधानसभा में मतदान से जुड़े दो अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की बात सामने आयी है। जानकारी के अनुसार पेन्ड्रा गोरेला क्षेत्र के सेमरा बूथ एजेन्ट ने शिकायत की है कि पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाजपा के पक्ष में वोट डलवा रहे हैं। इसी तरह धनौली गांव के बूथ एजेन्ट ने भी शिकायत की है पी-3 अधिकारी  कमल तिवारी भाजपा के एजेन्ट बनकार लोगों को वोट डलवा रहे हैं।
       शिकायत मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने तत्काल सेमरा पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह और धनौली में पी-3 अधिकारी कमल तिवारी को तत्काल मतदान कार्य से बेदखल कर दिया है। सीजी वाल को पी.दयानन्द ने बताया कि शिकायत गंभीर है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दोनों अधिकारियों को चुनाव से अलग कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है।
                        मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। पी.दयानन्द ने बताया कि चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। यदि कोई नियम विरूद्ध काम करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों अधिकारियों को जांच का सामना करना पड़ेगा। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पी.दयानन्द ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
close