जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा…जिले में होंगे कुल 3 पिंक बूथ…सोशल समेत सभी मीडिया पर आयोग की नजर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— जिले के सात विधानसभा से अब तक कुल 103 लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। 26 अक्टूबर से नामांकन खरीदने के तीसरे दिन कुल 43 लोगों ने नामांकन लिया है। जबकि पहले और दूसरे दिन 45 और 15 लोगों ने नामांकन आवेदन लिया था। आज नियमित प्रेस ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने बताया कि सोशल और वेव मीडिया पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। पेड न्यूज की लगातार निकरानी हो रही है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि अब जिले में चार की वजाय तीन पिंक बूथ होंगे। सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है।
                             नियमित प्रेस ब्रीफिंग में आज कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पत्रकारो दी। पी.दयानन्द ने बताया कि आज कुल 43 नामांकन खरीदे गए हैं। बिल्हा विधानसभा से तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने वालों के नाम भारतीय सद्भावना समाज पार्टी से मनीराम धृतलहरे,निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश पाण्डेय और सतवन्त सिंह का नाम सामने आया है। बिल्हा को छोड़कर अभी तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन फार्म वितरण के तीसरे दिन जिले से 43 आवेदन खरीदे गए हैं।
            पत्रकारों के सवालों के जवाब में कलेक्टर पी.दयानन्द ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से जिले में कुल तीन पिंक बूथ की अनुमति मिली है। जबकि जिला निर्वाचन आयोग ने कोटा और बिल्हा विधानसभा में चार पिंक बूथ की सिफारिश की थी। फिलहाल तीन में एक पिंक बूथ 216 क बिल्हा में खोला जाएगा। कोटा में दोनों पिंक बूथ 21 क और 23 क होंगे।
              जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1786 है। सर्वाधिक मतदान केन्द्रों की संख्या मस्तरी में 333 है। कोटा में दो अतिरिक्त मतदान केन्द्रों के जोड़कर कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 265 है। जबकि बिल्हा में दो अतिरिक्त मतदान केन्द्र को जड़कर बूथ की संख्या 192 है। जिले में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 73 हजार 987 है।
                    पत्रकारों को पी.दयानन्द ने बताया कि दिव्यांगो को मतदान के लिए विशेष व्यवस्था होगी। मतदान केन्द्र में व्हीलचेयर से लेकर रैम्प,रैलिंग की सुविधा होगी। मतदाताओं को लाने ले जाने की व्यवस्था मांग के अनुसार शासन स्तर पर किया जाएगा। उन्होने यह भी बताया कि सोशल,प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की एक खबरों पर निर्वाचन आयोग की नजर है। इसके अलावा संवेदनशील पोस्ट की लगातार निगरानी हो रही है। प्रचार प्रसार वाले पोस्ट भी पढ़ा जा रहा है। ऐसे पोस्ट को विज्ञापन मानकर कास्ट को प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।
                पत्रकार वार्ता में कलेक्टर पी.दयानन्द के अलावा उप निर्वाचन अधिकारी सुमित अग्रवाल, निगम कमिश्नर रसौमिल रंजन चौबे,जिला पंचायत सीईओ फारिहा आलम सिद्धिकी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
नामांकन फार्म का वितरण
                आज कुल 43 लोगों ने नामांकन फार्म लिया। सर्वाधिक नामांकन फार्म कुल 13 की संख्या में बिलासपुर विधानसभा से लिए गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विजय पाण्डेय ने नामांकन फार्म लिया। कांग्रेस नेता रमेश कौशिक ने निर्दलीय की हैसीयत से बेलतरा से नामांकन फार्म खरीदा। बेलतरा विधानसभा के लिए ही आप नेता अरविन्द कुमार पाण्डेय ने आवेदन लिया। मस्तूरी के लिए आज एक मात्र फार्म शिव सैनिक धनेश कुमार खाण्डेकर ने लिया।  जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से सियाराम ने बिल्हा विधानसभा के लिए नामांकन फार्म खरीदा। कांग्रेस से शशि धृतलहरे ने बिल्हा के लिए नामांकन लिया। भाजपा के बागी नेता पहलवान सिंह और पूरन छाबरिया के अलावा घोषित प्रत्याशी अर्चना पोर्त ने मरवाही के लिए आवेदन लिया है।
close