जिला पंचायत चुनावः137- 54= 83 की जमानत जब्त–7 लाख 63 हजार 210 से अधिक डाले गए विधिमान्य मत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के साथ जिले में भी तीन चरणों में मतदान हुआ। जिला चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत चुनाव के दौरान सात लाख 63 हजार 210 लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा हजारों मत रिजेक्ट भी हुए है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 22 क्षेत्रों से 137 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। इस दौरान 7 लाख से अधिक विधिमान्य डाले गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जिला उप चुनाव अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सबसे सहयोग से पूरा हो चुका है। जिला पंचायत चुनाव में कुल 137 प्रत्याशी मैदान उतरे। हजारों वोट रिजेक्ट होने के बाद भी 137 प्रत्याशियों को कुल 7 लाख 63 हजार से अधिक विधिमान्य मत मिले हैं।

                    अमित गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत का भी चुनाव तीन चरणों में हुआ। कुल 22 जिला पंचायत क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। 22 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। जीते हुए प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 54 लोगों की जमानत बची है। जबकि 83 लोगों की जमानत जब्त हो चुकी है।

             चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को विधिमान्य मतो का 6 वां हिस्सा नहीं मिलता है। नियमानुसार उनकी जमानत राशि को जब्त कर लिया जाता है। जिला पंचायत चुनाव के दौरान कुल 83 लोगों की जमानत जब्त हुई है। जीते हुए प्रत्याशियों समेत 54  लोगों की जमानत राशि सुरक्षित है।

भाजपा के दिग्गजों को मिली हार

     भाजपा की समीरा पैकरा को अजीत श्याम के हाथों क्षेत्र क्रमांक 18 से हार का सामना करना पड़ा है। बताते चलें कि समीरा पैकरा वर्तमान में  जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। क्षेत्र 13 से पृथ्वीपाल राय को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां से राजेश्वर भार्गव को जीत मिली है। भाजपा की चांदनी भारद्वाज क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनाव जीती है। उन्होने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कान्ती लखन टण्डन को हराया है। बताते चलें की चांदनी भारद्वाज वर्तमान में मस्तूरी जनपद पंचायत अध्यक्ष भी हैं।भाजपा की नूरी दिलेन्द्र कौशिक क्षेत्र क्रमांक 10 से चुनाव जीती है। भाजपा के घनश्याम कौशिक क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनाव जीते हैं। क्षेत्र 8 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य भारती नीरज माली को मीनू सुमन्त यादव से हार का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र क्रमांक 6 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता जितेन्द्र पाण्डेय ने तखतपुर के पूर्व विधायक राजू क्षत्री की पत्नी सुनीता क्षत्री को हराया है।

कहां से कितनों की जमानत हुई जब्त

              जिला चुनाव कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार क्षेत्र क्रमांक 1 से 6 प्रत्याशियों में 2 की जमानत जब्त हुई है। इसी तरह दो क्रमांक क्षेत्र से एक, तीन क्षेत्र क्रमांक से 10 चार क्षेत्र क्रमांक से 4, पांच क्षेत्र क्रमांक से 4, क्षेत्र क्रमांक 6 से एक, क्षेत्र क्रमांक 7 से 4, आठ से 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 9 से तीन, क्षेत्र क्रमांक 10 से तीन, क्षेत्र क्रमांक 11 से 1 क्षेत्र क्रमांक 12 से 1 प्रत्याशी जमानत बचाने नाकामयाब हुआ है। क्षेत्र क्रमांक 13 सात,क्षेत्र क्रमांक 14 से 5,क्षेत्र क्रमांक 16 से दो,क्षेत्र क्रमांक 17 से 13,क्षेत्र क्रमांक 18 से तीन,क्षेत्र क्रमांक 19 से 1, क्षेत्र क्रमांक 20 से 7,क्षेत्र क्रमांक 21 से चार और क्षेत्र क्रमांक 22 से तीन प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके हैं।  

close