जिला पंचायत सदस्यों से मिले सीएम ..अटल ने कहा..भूपेश बघेल ने फिर किया वादा पूरा..बन गया 28 वां जिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि नवगठित जिला पेण्ड्रा गौरेला मरवाही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। नव गठित जिला सबसे सुन्दर और पर्यटन की दृष्टिकोण से समृद्धि होगा।
 
                  छत्तीसगढ़ के नक्शे में अब 28 वां जिला साकार रूप ले लिया है। यह केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव हुआ है। अटल ने बताया कि किसान पदयात्रा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पेन्ड्रा को जिला बनाया जाएगा। उन्होने आज अपने वादे को पूरा भी कर दिखाया।
 
          पेन्ड्रा मरवाही गौरेला जिला गठन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और सासद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेष सचिव महेश दुबे आदिवासी नेता इंजी. संत कुमार नेताम तैय्यब हुसैन अकबर खान संदीप शुक्लाविधायक प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला राजेन्द्र साहू विभोर सिंह अरूण सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। 
 
             उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर विघायक शैलेश पाण्डेय विषिश्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बिलासपुर से बडी संख्या में जिले के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के साथ हेलीकाप्टर से लेकर बिलासपुर पहुंचे। चकरभाठा पहुंचने के बाद दिल्ली रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संगठन और जिला पंचायत सदस्यो से बातचीत की।
TAGGED: , ,
close