जिला प्रशासन से आप नेता की शिकायत..जल संसाधन पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप…पानी को लेकर किसान परेशान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेता और बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी जसबीर सिंह ने सिंचाई विभाग पर संवेदनहीनता पर नाराजगी जाहिर की है। आप नेता ने बताया कि प्रशासनिक तानाशाही से आम जनता और किसान परेशान हैं। खासकर सिंचाई विभाग की निष्क्रियता के कारण किसानों की हालत खराब हो रही है। फसलों की स्थिति चिंताजनक है।
                आम आदमी पार्टी नेता सरदार जसबीर सिंह ने आज बिल्हा विधानसभा के किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जाहिर की है। जसबीर ने बताया कि जल संसाधन के अधिकारी संवेदनहीन हो चुके हैं। किसानों की खड़ी फसल बरबाद हो रही है। बावजूद इसके पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
             सरदार जसबीर सिंग ने खुडियाडीह, कनेरी, दुर्गडीह गाव के करीब 50 से अधिक किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत कर बताया कि कार्यपालन अभियंता, खारंग जल संसाधन विभाग नहर से पानी छोड़ नहीं छोड़ रहा है। पानी की कमी के कारण किसानों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पानी के अभाव में किसानों फसल बरबाद होने का भय सताने लगा है।
           प्रशासनिक ढर्राशाही और सिंचाई विभाग की निष्क्रियता के कारण अपासी करने के लिए किसानों के पास पर्याप्त पानी नहीं है। ऐसे में किसानो की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है । लेकिन पानी अभी तक नहीं छोड़ा जा रहा है। जसबीर ने एक एक कर किसानो की चिंताओं को जिला प्रशासन से अवगत कराया।
                दुर्गडीह के बुजुर्ग किसान ए.के. दीक्षित ने बताया कि यदि पानी की व्यवस्था समय पर नहीं हुई तो फसल की भरपूर पैदावर मुश्किल है। जसबीर ने कहा कि प्रशासनिक उच्चाधिकारियों ने कहा कि दो एक दिन के अन्दर लिफ्ट एरिगेशन से सिंचाई की व्यवस्था करेंगे।
      जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से चोवाराम टंडन, चोवाराम सोनवानी, बिलखी भार्गव, कमलेश सोनवानी, भूपेंद्र कुमार, सतीश, राजकुमार, रामलाल, तीरथ, लक्ष्मी प्रसाद, जुगल, सुरेश समेत बड़ी संख्या में खुडियाडीह, कनेरी, दुर्गडीह के किसान मौजूद थे।
close