जिला प्रशासन सूरजपुर और शिक्षक संगठनो की नई शुरुआत “हरियर रिहन्द, हरियर सूरजपुर”,बड़े पैमाने पर लगे पौधे

Chief Editor
3 Min Read

सुरजपुर(मनीष जायसवाल)-जिला प्रशासन सूरजपुर,  जनप्रतिनिधियों औऱ शिक्षक संगठनो व आम जानो के महागठबंधन से “हरियर रिहन्द, हरियर सूरजपुर” ने एक नई शुरुवात की है।जिसके तहत छठ घाट के नजदीक रेन्ड नदी के दोनों तटों हराभरा बनाये रखने के लिए बड़े पैमाने पर  पौधे लागये गए है।इस कार्य में शिक्षकों को जोड़ने के लिए सुरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते दिनों जिलों शिक्षक संगठनों के सभी प्रमुखों से चर्चा कर उन्हें योगदान देने की अपील की थी जिसमे पौधे, ट्री गार्ड सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शिक्षक संघो को दी थी।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला संयोजक निर्मल भट्टाचार्य ने बताया कि जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा ने क्षेत्र विशेष की भौतिक व जैविक स्थिति को समझा औऱ  इन क्षेत्रो के  भौगोलिक प्रभाव के चलते रेन्ड नदी के छठ घाट के दोनों छोर पर संरक्षण की योजना हरियर रिहन्द, हरियर सूरजपुर योजना जो जनभागीदारी से सामने लाई है। उसने शिक्षको की भागीदारी और जिम्मेदारी जोड़ते हुए जो कार्य की शुरुवात की उसका भविष्य में सार्थक परिणाम नज़र आएगा। सुरजपुर औऱ भी हरा भरा बनेगा। 

हरियर रिहन्द, हरियर सूरजपुर योजना में इस कार्यक्रम में प्रमुख बिंदु रहे विधायक खेलसाय सिंह,जिला कलेक्टर सूरजपुर रणवीर शर्मा,अपर कलेक्टर  मोटवानी , एस डी एम पुष्पेंद्र शर्मा,मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगरपालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल,जिला शिक्षाधिकारी विनोद राय,डी.एम.सी. शशिकांत सिंह,सी ई ओ जनपद पंचायत वेदप्रकाश गुप्ता,बीईओ सूरजपुर पंडित भारद्वाज सहित जिले के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति  में जिला मुख्यालय में  रेंड़ नदी के किनारे भविष्य को संरक्षित रखने के लिए  वृक्षारोपण किया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला संयोजक निर्मल भट्टाचार्य ने बताया कि जिले  के सभी शिक्षक संघों का सौभाग्य है कि इस नेक पुनीत कार्य में भागीदारी करने का अवसर मिला है। इस आयोजन के दौरान जिले के सभी शिक्षक संघो के प्रतिनिधियों व शिक्षको ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया ।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन सूरजपुर  संगठन के द्वारा  रिहन्द नदी के तट वृक्षारोपण में  प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय साहू ,जिला संयोजक -निर्मल भट्टाचार्य, सचिदानंद  दुबे, रविशंकर पाण्डेय, रमेश गुप्ता,महेंद्र राजवाड़े, बुध राम सिंह,महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, चिंतामणि सिंह,राम शुभक सिंह,  एवं राकेश कुमार आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

close