जिला भाजपा अध्यक्ष ने खोया आपा ..अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता..रमन सिंह के सामने ही कार्यकर्ता का किया अपमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- रमन सिंह के बिलासपुर आगमन पर  छत्तीसगढ़ भवन में जिला भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के ही सामने स्वागत के दौरान बेलतरा के कार्यकर्ता प्रवीण को जमकर धोया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष को देख लेने की धमकी देते हुए कार्यालय के बाहर का रास्ता भी दिखाया। इसके पहले मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                छत्तीसगढ़ भवन में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में स्वागत की होड़ देखने को मिली। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके पहले लोग कुछ समझते बेलतरा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रवीण दुबे को जिला भाजपा अध्यक्ष ने धक्का मुक्की का आरोप लगाते हुए कहा कि ठीक से रहो नहीं तो बाहर फेकवा दूंगा। इसके बाद प्रवीण और जिला भाजपा अध्यक्ष के विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला।  लेकिन मामले से पूर्व मुख्यमंत्री बेखबर होकर व्हीआईपी कमरे में चले गए। इस दौरान बाहर कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर जमकर नाराजगी देखने को मिली। कई पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत ऊपर स्तर पर करेंगे।

                   जिला भाजपा अध्यक्ष को आपा खोते भाजपा कार्यालय में भी देखने को मिला। पत्रकार वार्ता के बाद डॉ.रमन सिंह छत्तीसगढ़ भवन गए। और जिला भाजपा अध्यक्ष भाजपा कार्यालय में कुिछ देर बाद रमन सिंह के होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जायजा लेने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सैफुद्दीन भी पहुंच। उन्होने इस बीच कुर्सी नहीं मिलने और कार्यक्रम की जानकारी नहीं होने के लेकर नाराजगी जाहिर की।

                   सैफुद्दीन की नाराजगी सुनते ही जिला भाजपा अध्यक्ष भड़क गए। सैफुद्दीन ने कहा कि कई अध्यक्ष आए और गए। लेकिन इसके पहले इतना अपमानित नहीं हुआ। कार्यक्रम में बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं है। इतना कहते ही जिला भाजपा अध्यक्ष का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। और देखते ही देखते सैफुद्दीन और जिला भाजपा अध्यक्ष के बीच मा्मला व्यक्तिगत हो गया। तमतमाए जिला भाजपा अध्यक्ष ने सिरगिट्टी भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलराम  देवांगन को बुलाया।  चेतावनी के साथ सैफुद्दीन को कार्यालय से बाहर निकालने का आदेश दिया। फिर गुस्से की बारी सैफुद्दीन की थी..उन्होने कहा कि 35 साल से पार्टी में हूं…राजनीति कर रहा हूं। इतना गंदा व्यवहार बर्दास्त नहीं करूंगा। बात जब ज्यादा बढ़ गयी तो अशोक विधानी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाया। इसी दौरान किसी ने अभी तो यह अंगड़ाई है का नारा लगाकर आग में घी डालने का काम किया। 

             इसके पहले आग भड़कती डॉ.रमन सिंह पहुंच गए। और लोगों को ना चाहते हुई भी शांत हो गए। कार्यक्रम के बाद सैफुद्दीन के समर्थकों समेत अन्य लोगों में अध्यक्ष के व्यवहार को देखकर जमकर नाराजगी देखने को मिली।

कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने किया सम्मान

              छत्तीसगढ़ भवन में जिला भाजपा अध्यक्ष के अलावा सांसद अरूण साव, विधायक रजनीश सिंह, राज्य महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा शहर पश्चिम जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल,पार्षद दुर्गा सोनी, पार्षद विजय ताम्रकार,पूर्व एल्डरमैन प्रवीण दुबे ने रमन सिंह का फूल माला से जमकर स्वागत किया।

close