जिला मजदूर कांग्रेस ने जलाया चीन का पुतला..शहर से गांव तक भयंकर आक्रोश ..चीनी सामान बहिष्कार का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
जशपुर—- युवा मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जशपुर सूरज चौरसिया की अगुवाई में युवा नेताओं ने जिले के सभी ब्लॉक और ग्रामीण क्षेत्र चीनी राष्ट्रपति और चीन का पुतला जलाया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने चीनी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सामान का बहिष्कार का एलान भी किया गया। 
 
                 जशपुर जिला युवा मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में जिले के सभी ब्लाक में चीनी सरकार और राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया।सूरज चौरसिया ने बताया कि धोखेबाजी का दूसरा नाम चीन हैं। भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर चीनी सैनिकों ने विश्वासघात का परिजय दिया है।  इसका जवाब दिया जाना जरूरी है।
 
                   सूरज ने बताया कि  युवा मजदूर कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ चीनी सरकार और उसकी हरकत के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध किया है। आम जनता से आह्वान किया है कि चीनी सामान का बहिष्कार करें। युवा नेता ने कहा वीर शहीदों के एक एक कतरे का हिसाब चीन से लिया जाना जरूरी है।
 
                   सूरज ने जानकारी दी कि मजदूरों में चीन के कायराना हरकत को लेकर भयंकर आक्रोश है। कल रात  मुसलाधार बारिश में मजदूरों ने खुले आसमान के नीचे आक्रोश जाहिर किया है। साथ ही दो मिनट मौन रहकर जाबांज वीर शाहिदोंको श्रद्धांजलि दी है। 
 
युवा मजदूर कांग्रेस ग्रामीण महिला का भी प्रदर्शन
 
          जिले के ब्लॉक दुलदुला के ब्लॉक युवा मजदूर कांग्रेस ग्रामीण की महिलाओं ने भी अध्यक्ष अभय खलखो के नेतृव में चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। साथ ही चीनी सामान का विरोध का एलान किया है।
 
            ब्लॉक मुख्यालय मनोरा आस्ता मेंं चीनी सैनिकों के कायराना करतूत के विरोध मेंं चीन का पुतला दहन किया गया । इस दौरान ब्लॉक  अध्यक्ष जयराम भगत जिला युवा  मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष शाबिर अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष युवा मजदूर कांग्रेस मनौरा हैप्पी  कमल कूजूर ,गाज़ी रब्बानी ,रामधनी भगत ,नेसार अंसारी ,एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
                    जिला महामंत्री युवा मजदूर कांग्रेस सिहारडाँड़ चराईडाँड़ दोरोथिया की अगुवाई में चीनी सरकार और  सैनिकों का पुतला जलाया गया। इसी तरह युवा मजदूर कांग्रेस लोरो ग्रामीण अध्यक्ष अशोक तोप्पो के नेतृत्व में चीनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनकिया गया। साथ ही पुतला भी दहन किया गया। इस दौरान युवा मजदूर कांग्रेस मीडिया प्रभारी रोहित बरवा, सुमन जी,अश्विन,लोकादयान,आसू उपस्थित थे ।।
 
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close