जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न,विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर किया जायेगा वनाधिकार पत्र का वितरण

Chief Editor
2 Min Read

नारायणपुर-कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में वन अधिकार पत्र के संबंध में प्राप्त पात्र आवेदनों का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने वन अधिकार पत्र वितरण के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन की जिले में अनुसूचित जाति, जनजातियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासी को सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वितरण किया जाना है। बैठक में डीएफओ एन.आर. खुंटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता सलाम, सुक्कू सलाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।CGWALL News के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के.एस. मसराम ने बताया कि 7 अगस्त को नारायणपुर के 44 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र तथा 535 सामुदायिक वन अधिकार पत्रों के नवीन दावे स्वीकृत किए गए। इस प्रकार 579 व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में अनुमोदन किया गया। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के लिए 58 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 44 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र को स्वीकृत करते हुए 2 आवेदनों को विचाराधीन रखा गया है। वहीं 12 आवेदनों का निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक अनुमोदित हुए दावों का वन अधिकार पट्टा तैयार किया जा रहा है और 9 अगस्त को इसका वितरण किया जाएगा।

अब तक जिले में कुल 5757 व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र स्वीकृत किए गए है। 4879 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र में से 4739 व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को और 140 अन्य वर्गों के लोगों को प्रदान किया गया है। वहीं 878 सामुदायिक वन अधिकार पत्र शामिल हैं। सामुदायिक वनाधिकार पत्र का गौण वन उत्पादन संग्रहण, परम्परागत चराई हेतु, परम्परागत आस्था स्थल, निस्तार के लिए परम्परागत श्मशान स्थल, वन औषधि संग्रहण, मछली पकड़ने में किया जायेगा।

Share This Article
close