जिले के सभी भाजपा पार्षदों का फैसला ….पीएम केयर फण्ड में देंगे मानदेय

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सभी भाजपा पार्षदों ने एक महीने का मानदेय पीएम केयर्स फंड में देने का फैसला किया है। यह जानकारी जिला भाजपा कार्यालय से दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से मिली जाननकारी के अनुसार जिले के सभी भाजपा पार्षद एक महीने का मानदेय पीएण केयर्स फण्ड में देने का एलान किया है। भाजपा  जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश कोरोना प्रकोप के दौर से गुजर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश की जनता घरों में दुबकी है। पूरे भारत में संकट के बादल छाए हुए हैं।

               भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप ने निर्णय लिया है कि बिलासपुर जिले सभी पार्षद अपना मानदेय पीएम केयर्स को देंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि निगम के सभी भाजपा पार्षद अपने मानदेय में से पांच हजार की राशि और नगर पालिका रतनपुर, तखतपुर और  नगर पंचायत कोटा, गौरेला, पेण्ड्रा, बिल्हा, बोदरी, मल्हार के सभी भाजपा पार्षद महीने का मानदेय राशि पीएम कैयर्स फंड में देंगे।

TAGGED:
close