जिले में फिर मिले कोरोना के 16 मरीज..दो की विजयवाड़ा ट्रेवलिंग रिपोर्ट..सिर्फ 1 महिला संक्रमित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिले में मंगलवार को कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। सर्वाधिक मरीजों की संख्या बिलासपुर शहर से है। यहीं से एक मात्र महिला मरीज भी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 290 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 179 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है। सबका इलाज किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           मंगलवार को जिले के कोटा, मस्तूरी,बिल्हा ब्लाक समेत बिलासपुर शहर से कुल 16 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 16 में से 2 की रिपोर्ट ट्रेवलिंग पाजीटिव है। दोनों ही मरीज बिलासपुर के रहने वाले है। कुछ दिनों पहले विजयवाडा आन्ध्रप्रदेश से लौटे थे। 

                   मंगलवार को पाए गए सभी मरीजों की रिपोर्ट 16, 18 और 21 जुलाई को लिया गया था। रिपोर्ट में मस्तूरी ब्लाक के दो मरीज पाजीटिव है। जबकि बिल्हा से एक और कोटा विकासखण्ड से कुल 3 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव है। बिलासपुर शहर में कुल 10 मरीज अलग अलग क्षेत्रों से दर्ज किए गए हैं। 14 मरीज सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। इसमें बिलासपुर की एक महिला भी संक्रमित है।

अब तक 290 मरीज पाए गए      

                    जानकारी के अनुसार अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 13468 लोगों का सैम्पल रिपोर्ट लिया है। 472 मरीज पाजीटिव पाए गए हैं। इसमें से 290 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 179 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

लिए गए 120 सैम्पल            

             स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 जुुलाई को बिलासपुर शहर समेत कोटा, मस्तूरी और तखतपुर विकास खण्ड से कुल 120 सैम्पल लिए है। इसमें इसमें सर्वाधिक मस्तूरी से 36 और कोटा विकासखण्ड से 35 सैम्पल एकत्रित किया गया है। तखतपुर विकासखण्ड से 33 के अलावा बिलासपुर शहर से 16 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है।  

close