जिले में मिले 215 मरीज..बिलासपुर में 170 संक्रमित..कोने कोने में पाए गए कोविड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मंगलवार को जिले में कुल 215 कोविड संक्रमितों की संख्या दर्ज की गयी। शहर के कोने कोने में मरीजों के मिलने का सिलसिला कायम है। खासकर सरकन्डा, दयालबन्द और मंगला समेत जरहभाठा और तालापारा क्षेत्र मेें सर्वाधिक मरीज पाए जा रहे हैं। ज्यादातर कम गंभीर लोगों को घरों में ही आइसोलेशन किया जा रहा है। गंभीर मरिजों का या तो सरकारी अस्पताल में या फिर अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिले में कुल 215 कोविड मरीजों की पहचान हुई है। अकेले निगम क्षेत्र में पाए गए मरीजों की संख्या 170 से अधिक है। 215 मरीजों में कुछ दूसरे जिलों के भी शामिल है। बेमेतरा का एक और मुंगेली जिला के दो मरीज निगम क्षेत्र में मिले है। इसके अलावा मस्तूरी से 8, बोदरी से तीन, कोरबा का एक मरीज पाजीटिव पाया गया है। 

                 स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को टेस्ट रिपोर्ट में बिल्हा से 11 मरीजों की पहचान की गयी है। भाटापारा के दो मरीज मिले हैं। कोटा से एक और तखतपुर में 6 मरीजों की पहचान की गयी है। 

              स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर का कोई भी कोना मरीजों से अछुता नही है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहने की हिदायत प्रशासन की तरफ से बार बार दिया जा रहा है।

close