जीएम ने किया “रेल गौरव” का विमोचन

Shri Mi
2 Min Read

rail_gauravबिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर, सत्येंद्र कुमार के द्वारा रेलवे के जोनल सभा कक्ष में शुक्रवार  को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पत्रिका का इन हाउस पत्रिका ”रेल गौरव” का विमोचन किया गया। 58 पेज की इस रेल पत्रिका में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सभी विभागों की तकनीकी जानकारी सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक दर्शाया गया है। प्रत्येक त्रिमासिक प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका ”रेल गौरव” में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गतिविधियों के बारे में दिया गया, जिसमें में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में साफ-सफाई पर नई गति, पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन, समपारों पर सुरक्षा एवं वाई-फाई की सफलता के पीछे की कहानी सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अनेक गति गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मडंल के साथ होने वाले दो दिवसीय पी एन एम बैठक के दौरान इस पत्रिका का विमोचन किया गया। जिसमें समस्त विभाग प्रमुख सहित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री वीरेन्द्र कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री पी.सी. नायक सहित उपमहाप्रबंधक श्री हिमांशु जैन की उपस्थिति में विमोचन किया गया। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close