जीपीएम में मरकाम का जोगी परिवार पर निशाना..कहा..जीतने वालों ने ही रोका मरवाही का विकास..वे करते रहे देश विदेश की राजनीति..अब नहीं होगा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गौरेला ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मरवाही विधानसभा का विकास नहीं हुआ। उम्मीद थी कि क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। लेकिन नहीं हुआ। इसके लिए यहां से जीतने वाले लोग जिम्मेदार हैं। अब ऐसा नहीं होगा। अब जिला बन गया है। इसका विकास हम तेजी से करेंगे। हमें विकास के लिए मरवाही सीट को जीतना ही है।
 
             आज से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दो दिवसीय जीपीएम जिला दौरा पर है। पहले दिन मोहन मरकाम ने गौरेला और पेन्ड्रा ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने संबोधित किया। और मरवाही के विकास को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इशारों ही इशारों में जोगी परिवार पर निशाना साधा।
   
                  गौरेला ब्लॉक कांग्रेस की बैठक अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। मोहन मरकाम के पहले जीपीएम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होने स्थानीय जनता की उम्मीदों को सामने रखा। साथ ही जिला बनने पर लोगों की खुशियों को भी जाहिर किया। मनोज गुप्ता ने मरवाही के अपेक्षित विकास नहीं होने को लेकर भी बात कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री उत्तम वासुदेव ने भी निकाय चुनाव में मिली सफलता को सबसे साझा किया। उन्होने बताया कि हम संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे। जिस तरह तीन जनपद पंचायतों पर हमने कब्जा किया है। उसी तरह मरवाही विधानसभा को भी कांग्रेस की झोली में डांलेंगे।
 
                प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और जीपीएम जिला प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। अटल ने कहा जिला बनने का सीधा अर्थ मुख्यमंत्री को मरवाही विधानसभा के सम्पूर्ण विकास को लेकर चिंता है। अब मरवाही के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। हम विधानसभा उप चुनाव में निकाय की सफलता को दुहराएंगे। यहां कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। थोड़ी बहुत नाराजगी स्वस्थ्य लोकतंत्र की परम्परा है। बावजूद इसके हम एक होकर परम्परागत सीट मरवाही पर तिरंगा फहराएंगे।
 
                इस दौरान स्थानीय नेताओं के अलावा तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने भी अपनी बातों को रखा।
 
               सभा और बैठक के पहले मोहन मरकाम का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। मरकाम ने कहा मरवाही सीट जीत के बाद हम विधानसभा में 70 विधायक हो जाएंगे। सीएम ने निर्देश दिया है कि यह हमारी 70 वी जीत होगी। हमे मालूम है कि कार्यकर्ता और कर्मठ पदाधिकारी तारीख का इंतजार कर रहे है। परिणाम के साथ ही मरवाही विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो जाएगा। मरकाम ने कहा लोकतंत्र के लिए मतभेद जरूरी है लेकिन मनभेद नहीं है। यह होता भी है कि प्रत्याशी एलान के बाद सब कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। लेकिन इस बार आप लोग प्रत्याशी के नाम का फैसला करेंगे। आपको ही चुनाव लड़ना है। और सीट पर कब्जा करना है।
 
            अपने संबोधन में मरकाम ने बातों ही बातों और इशाारों में जोगी परिवार पर जमकर निशाना साधा। मरकाम ने कहा कि आप लोगो ने उनको चुना और वह वह देश प्रदेश की राजनीति करते रहे। मरवाही का यदि विकास नही हुआ तो  इसके लिए वही लोग जिम्मेदार जो अभी तक जीत रहे थे। लेकिन अब हमारी सरकार है। और विकास के लिए जरूरी है कि मरवाही सीट कांग्रेस की झोली में आए। ऐसा कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव है।
  
                मरकाम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमकर रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि नया जिला तेजी से विकास करेगा। मुख्यमंत्री का यही सपना है। इसके विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। यह सीट कांग्रेस के लिए अहम् है। क्योंकि यह 70 वीं जीत होगी। हमें निकाय चुनाव की सफलता को मरवाही उप चुनाव में दुहराना है।
 
         इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने भी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद थे। 
TAGGED:
Share This Article
close