जुआरियों पर फिर गिरी पुलिस की गाज….डेढ़ लाख से अधिक नगदी बरामद…दस आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस की संयुक्त टीम ने कोनी पुलिस के साथ गतौरी खार में खुलेआम 52 पत्ती पर दांव लगा रहे 10 जुआरियों को धर दबोचा है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। जुआरियों के खिलाफ रेड कार्रवाई में पुलिस अधिकारी विश्वदीपक त्रिपाठी समेत कोनी थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी और दर्जन से पुलिस स्टाफ भी शामिल हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोनी पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस टीम ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को जानकारी मिली कि गतौरी खार में खुलेआम दूर दराज थाना क्षेत्र के जुआरी दांव लगा रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने जुआरियों को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई की है।

              ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार बड़ी कार्रवाई में दस लोगों को डेढ़ लाख से अधिक रूपयों के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से ताश को भी जब्त किया गया है। गवाहों के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

                 ओपी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पेशेवर जुआरी भी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से अजय कुमार मनहर पिता दसरू मनहर आदर्श नगर सिरगिट्टी के अलावा थाना कोनी पौंसरा निवासी, कुलदीप पिता ठाकुर नंद कुमार सिंह, प्रदीप सिंह पिता राजभान सिंह,दिनेश्वर सिंह पिता शत्रुघ्न सिंह को पकड़ा गया है। पकड़े गए अन्य जुआरियों के नाम दिनेश कुमार कुर्रे पिता  सौखी लाल कुर्रे घोंघाडीह थाना कोटा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर नेहरू नगर बिलासपुर, शाहबाज अली पिता सफर अली भेड़ीमुड़ा थाना रतनपुर, विक्रम ऊर्फ पिता स्वर्गीय मकरंद वर्मा जलसो थाना कोनी,योगेन्द्र सिंह पिता बाला प्रसाद राजकिशोनर नगर थाना सरकंडा और संतोष राजपूत पिता स्वर्गीय वीरू राजपूत ज्योति विहार थाना सरकंडा है।

close