जूनी लाइन और दयालबन्द में 2-2 मरीज..8 महिलाएं पायी गयीं कोरोना पाजीटिव..जिले में कुल 17 मरीज.. मस्तूरी से कम नहीं हो रही संख्या

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— रविवार को बिलासपुर जिले में कुल 17 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। मरीजों में 8 महिला भी संक्रमित भी है। दयालबन्द में पायी गयी दोनों महिला मरीज कोरोना पाजीटिव पायी गयी हैं। जबकि ममस्तूरी के दो जगहों से तीन महिला मरीजों के संक्रमित होने की जानकारी है। बताते चलें कि रविवार को अकेले निगम क्षेत्र से पाए गए मरीजों की संख्या 8 है। सभी मिरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

              रविवार को जिले से कुल 17 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों का सैम्पल दो दिन पहले लिया गया था। बताते चलें कि इस समय निगम क्षेत्र समेत बिल्हा जनपद और बोदरी नगर पंचायत में लाकडाउन है। जिले में रविवार को सर्वाधिक मरीज निगम क्षेत्र बिलासपुर से ही मिले है। जबकि मस्तूरी में 6 और तखतपुर में मिले मरीजों की संख्या 4 है।

 किन क्षेत्रों से मिले मरीज

                  जिले में मिले 17 कोरोना पाजीटिव में सर्वाधिक संख्या बिलासपुर निगम क्षेत्र इसके बाद मस्तूरी और तखतपुर क्षेत्र से हैं।

बिलासपुर में पाए गए मरीजों के क्षेत्र

              रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बिलासपुर निगम क्षेत्र से पाए आठ मरीज अलग स्थान से हैं।  रिपोर्ट के अनुसार दयालबन्द में पायी गयी दोनों मरीज महिला हैं। शिवघाट और मुकुल स्कूल सरकंडा क्षेत्र से एक एक मरीज पाए गये हैं। संग्राम नगर उस्लापुर से एक महिला मरीज मिली हैं। सेन्ट्रल जेल आवासीय परिवसर से भी एक महिला कोरोना संक्रमित है। जबकि जूनी लाइन बिलासपुर से भी दो कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।

मस्तूरी में कहां मिले मरीज

                       मस्तूरी में कुल 5 मरीजों की पहचान हुई है। अकेले किरारी गांव से चार मरीज मिले हैं। इसमें दो मरीज महिलाएं है। जबकि रिस्दा में एक कोरोना पाजीटिव दर्ज किया गया है।

तखतपुर में मिले 4 मरीज

                रिपोर्ट के अनुसार तखतपुर में कोरोना पाजीटिव के चार मरीज मिले हैं। कमोबेश सभी मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। पाए गए 4 में से एक मरीज महिला कोरोना संक्रमित है

8 महिला मरीज कोरोना संक्रमित

           बताते चलें कि कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 8 महिलाएं हैं। इधर प्रशासन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। लाकडााउन के बाद भी ना तो लोग अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं। और ना ही कोरोना संक्रमितों की संख्या ही कम हो रही है।

Share This Article
close