नड्डा को अमर की शुभकामनाः पूर्व मंत्री ने कहा..संगठन को मिलेगा बल, केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पूर्व निकाय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ दिग्गज नेता अमर अग्रवाल ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी है। अमर ने कहा जगत प्रसाद नड़्डा का पार्टी को हमेशा से सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। उन्होने पार्टी और सरकार में विभिन्न पदो पर रहते हुए जनहित को प्राथमिकता दी है। सबको साथ लेकर चलने की उनमें अद्भुत क्षमता है। निश्चित रूप से जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उम्ंग पूर्ववत की तरह देखने को मिलेगा। 
 
           पूर्व निकाय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमर अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय नेता जेपी नड़्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होने जेपी नड़्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी है।  अपनी प्रतिक्रिया में अमर ने कहा कि जेपी नड्डा की कार्यशैली से पार्टी का एक कार्यकर्ता अच्छी तरह से परिचित है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं में नया जोश और उमंग देखने को मिल रहा है।
 
           अपनी शुभकामना संदेश में अमर ने कहा कि नड़्डा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देश को नई दिशा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के दृष्टिकोण को कुशलता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
     
                   अमर अग्रवाल ने बताया कि नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देशभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखने को मिल रही है। निश्चित रूप से जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी।
 
 
close