जोगी और सीएम में जबरदस्त ट्यूनिंग…भूपेश

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG20160928104255बिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सरकार के बीच जबदस्त ट्युनिंग है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जाति मामले में सरकार ने जोगी का सहयोग किया। बस्तर संभाग में सरकार नरसंहार करवा रही है। कागज के राइस मिलर रूपयों की बंदरबांट कर रहे हैं। सरकार के पास राशि की कमी नहीं है….लेकिन किसानों के लिए खजाना खाली है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से धानखरीदी में कटौती के आदेश का ना केवल विरोध करती है..बल्कि धान खरीदी एक नवम्बर से करने की मांग करती है। यह बातें आज पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 भूपेश ने बताया कि घोषणा के बाद से आज तक किसानों को ना तो बोनस मिला और ना ही समर्थन मूल्य में इजाफा हुआ। धान खरीदी की मात्रा में सरकार ने कटौती जरूर कर दी है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सामने त्योहार है। फसल भी तैयार हो चुकी है। इसलिए एक नवम्बर से धान की खरीदी की जाए। भूपेश ने बताया कि दरअसल सरकार चाहती है कि कोचियों की तिजोरी भरे…इसलिए 15 नवम्बर से धान खरीदी का एलान किया गया है। सरकार के खजाने में भरपूर राशि है…अफसोस है कि यह राशि किसानों के लिए नहीं है। दबाव बनाएंगे कि पन्द्रह क्विंटल की वजाय…रमन सिंह किसानों के एक एक दाने को सम्मान के साथ खरीदें।

                                               भूपेश ने कहा कि प्रदेश में इस बार खण्ड वर्षा हुई है। कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा है। पीसीसी अध्यक्ष ने बताया कि कागजों में राइस मिल का जंगल है। अधिकारी जमकर खजाना लूट रहे हैं। भूपेश ने बताया कि नक्सलियों के नाम पर बस्तर में कत्लेआम हो रहा है। रोज एक आदमी मारा जा रहा है। बुआ के घर गए आठवी के छात्र को पुलिस ने नक्सली बनाकर मार डाला। सुकमा, दन्तेवाडा,बीजापुर में रोज मौत हो रही है। व्यवस्था के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। कल्लूरी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। जो उनके अनुसार चले वह राष्ट्रवादी…अन्यथा पत्रकार राष्ट्रविरोधी होता है।

                          सामाजिक संगठनों की हालत बस्तर में खराब है। राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस निशाना बना रही है। आदिवासी भाइयों को चुन-चुन कर  मारा जा रहा है। दरअसल बस्तर संभाग की पुलिस नरभक्षी हो गयी है। आदिवासी महिलाओं के साथ ब्लात्कार हो रहा है। ऐसे पुलिस अधिकारियों की सीएम खुलेआम तारीफ कर रहे हैं। दरअसल सीएम ही बस्तर में अपराध और नक्सलियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

             एक सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा कि मडकम हिड़मे के बारे में जांच अधिकारी को सच बताना होगा। चूंकि मामला न्यायालय में है इसलिए उस पर किसी को कुछ नहीं कहना चाहिए। लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि बस्तर पुलिस ने कौन सी टेक्नालाजी का विकास किया है कि कपड़ा बिना छेद किए गोली शरीर में कैसे घुस गयी। मडकम हिड़में के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। धन्य हो बस्तर पुलिस।

                               जोगी रमन में अच्छी ट्यूनिंग है या भूपेश और रमन में…सवाल के जवाब में भूपेश ने बताया कि  पूर्व मुख्यमंत्री को वर्तमान मुख्यमंत्री का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी दो महीने में जाति का मामला नहीं पेश किया गया। जानते हुए भी कि मई के बाद खेतों का नाप जोंख मना है। बावजूद इसके खड़ी फसल के बीच राज्य सरकार जोगी के कहने पर मेरे खिलाफ अतिक्रमण की जमीन तलाश रही है। इससे जाहिर होता है कि जोगी और रमन सिंंह के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। भूपेश ने कहा कि मैने हमेशा गलत का विरोध किया है। लोकतंत्र के खिलाफ जाने वालों से सीधा मुकाबला किया है। जोगी हो या रमन….दोनों के खिलाफ सड़क से सदन तक जनता की आवाज को बुलंद किया है। अंतागढ़, नान घोटाला, जाति मामले में दोनों की दोस्ती जग जाहिर हो चुकी है।

                    सीएम के बैग में पिस्टल के सवाल पर भूपेश ने कहा कि जांच होनी चाहिए। जोगी काफिला से हुई मौत के सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद सच सामने आएगा। जरूरत पड़ी तो जोगी के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा।

                                           भूपेश बघेल जोगी के मुद्दे पर चलते हैं के सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जोगी के नहीं जनता के मुद्दे पर चलती है। पोलावरम् का मामला सबसे पहले हमने ही सदन में उठाया। दबाव में सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। उन्हें तो पोलावरम के बारे में कुछ पता ही नहीं था। नान घोटाला हमने ही उठाया। राजेन्द्र तिवारी के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर पहले दबाव बनाया। नरियरा में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के बाद दो बार व्यक्तिगत तौर पर पीड़ित परिवार से मिला। यह आरोप गलत है कि जोगी के मुद्दों पर कांग्रेस काम कर रही है। भूपेश ने कहा कि सबसे पहले आउटसोर्सिंग का मुद्दा भी हमने ही उठाया था।

                 जोगी और कांग्रेस…दोनो ही सरकार के खिलाफ लड़ रहे है..क्या भविष्य में एक होने की संभावना है। भूपेश ने बताया कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। भूपेश ने कहा कि क्षेत्रीय दलों का छत्तीसगढ़ में कोई अस्तित्व नहीं है। जोगी जनता को बरगला रहे हैंं। उन्हें अभी तक पार्टी का दर्जा ही हासिल नहीं है। जनता सबकुछ जानती है। जोगी क्या कर रहे हैं।

            भूपेश ने बताया कि चिटफंड अभिकर्ताओं को सरकार निशाना बना रही है। दस हजार करोड़ लेकर भाजपा के चहेते फरार हो गए हैं। उन्हें जानबूझ बचाया जा रहा है। कोरबा में अभिकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं। सरकार को चिटफंड कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही होगा।

 

close