जोगी कांग्रेस का दावा…आ रहा सच्चे दिन का समय…धरमजीत रायगढ़ ,कोरबा..वाणी राव को जांजगीर की कमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर —जोगी कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि अच्छे नहीं सच्चे दिन के आने का समय हो गया है। 14 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को बेदखल होने का समय आ ही गया है। जनता कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरने को तैयार हो चुकी है। पार्टी की घोषणा पत्र समिति की बैठक में जनता ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जोगी की सरकार बनेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में एक व्यापक अभिया चलाया जाएगा। अभियान में जनता को बताया जाएगा कि अच्छे नहीं सच्चे दिन आने वाले है।

                      घोषणा पत्र समिति समन्वयक रवि मानव ने बताया कि अभियान के संयोजन का दायित्व लोकसभा वार वरिष्ठ नेताओं को दिया गया है। पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह रायगढ़ कोरबा बिलासपुर महासमुंद लोकसभा के संयोजक होंगे। पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह दुर्ग राजनांदगांव कांकेर और बस्तर की जिम्मदारी संभालेंगे।  पूर्व महापौर वाणी राव जांजगीर.चांपा और अम्बिकापुर की संयोजक होगी। प्रदेश के 10 लोकसभा में अभियान के बाद पार्टी प्रमुख अजीत जोगी राजधानी में अच्छे नहीं सच्चे दिन आने वाले है  का एलान करेंगे।

                        घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा. हरिदास भारद्वाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोने.कोने से जनभावनाओं का संकलन जन संवाद के माध्यम से किया जा रहा है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में घोषणा पत्र समितियों का गठन किया गया है। स्थानीय स्तर पर 430 से अधिक जन संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। समाज के विभिन्न तबको से अब तक छोटे बड़े  7 हजार से अधिक सुझाव मिल चुके हैं। 29 अप्रैल को विधानसभा.वार घोषणा पत्रों की जानकारी मितान महासम्मेलनश् में अजीत जोगी देंगे।

                     भारद्वाज ने बताया कि लोकसभा मुख्यालयों में विधान सभा स्तरीय घोषणा पत्र समिति के सदस्यों का सम्मेलन एक सप्ताह के भीतर आयोजित किया जाएगा। सगौन बंगला में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर हरिदास भारद्वाज, उपाध्यक्ष शहज़ादी क़ुरैशी, समन्वयक रवि मानव समेत पूर्व उप महाधिवक्ता डालूराम अग्रवाल, हर्षवर्धन शास्त्री,डॉक्टर विक्रम सिंघल, अधिवक्ता अशोक ठाकुर, राजेश सिसौदिया, जया कश्यप विशेष रूप से मौजूद थीं।

close