जोगी कांग्रेस का निर्जला व्रत…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

13(2)बिलासपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में निर्जला व्रत रखकर धरना प्रदर्शन किया। जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने शहीद आदित्य शरण कंवर को अशोक चक्र देने की मांग की। इस मौके पर नेताओं ने प्रदेश सरकार के लिए सद्बुबुद्धि प्रार्थना कर महात्मा गांधी को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             आज सुबह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेताओं ने गांधी चौक पर सद्बुद्धि प्रार्थना की। महात्मा गांधी के मन,वचन से याद कर उनके बताए गए सिद्दान्तों पर चलने का संकल्प लिया। अनिल टाह, संतोष दुबे मारग्रेट बेंजामिन समेत सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

       माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद जोगी कांग्रेस के नेताओं ने सामुहिक रूप से प्रदेश में प्रशासनिक आंतकवाद पर चिंता जाहिर की। दलितों के खिलाफ अत्याचार को असहनीय बताया। किसानों के साथ प्रदेश सरकार के छल को सामने रखा।

                       जोगी कांग्रेस नेताओ ने बताया कि निर्जला व्रत रख हमने आज महात्मा गांधी के सत्याग्रह को याद किया है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक आंतकवाद से प्रदेश की जनता कराह रही है। कहीं दिन दहाड़े लूट हो रहा है तो कहीं पुलिस अभिरक्षा में बेकसूर की मौत हो रही है।जनता में सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश है।

                   प्रदेश की जनता भय,भूख और बेरोजगारी से त्रस्त है। कहीं कुछ नहीं सूझ रहा है। अधिकारी किसी की सुन नहींं रहे हैं। रक्षक अब भक्षक बन गया है।  बिल्हा निवासी युवक राजेन्द्र तिवारी ने आत्मदाह कर लिया। मुख्यमंत्री निवास के सामने दिव्यांग ने आत्मदाह कर लिया। मुलमुला में सतीश की पीट पीट कर हत्या कर दी जाती है। दरअसल प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। किसान परेशान हैं। इसलिए हम लोगोंं ने सबके हित में निर्जला व्रत रख सत्य के प्रतीक गांधी जी के सामने भगवान से सरकार के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की है।

                       जोगी कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर शहीद आदित्य शरण कंवर को अशोक चक्र देने की मांग की है।

 

close